
सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों को लेकर 15 बाध्यकारी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह फैसला विशाखापत्तनम की एक छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद आया। कोर्ट ने सभी राज्यों को दो माह के भीतर कोचिंग सेंटरों के लिए पंजीकरण और छात्र सुरक्षा नियम अनिवार्य करने के निर्देश दिए। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर यह पहली बार इतना सख्त रुख अपनाया गया है। कोचिंग इंडस्ट्री पर निगरानी तेज़ होगी। अब शिकायत निवारण प्रणाली भी ज़रूरी होगी। यह निर्णय छात्र सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक माना जा रहा है।
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने आरोप लगाया कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया का दुरुपयोग कर विपक्षी और वंचित वर्ग के मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। बिहार में इसी मुद्दे पर संसद की कार्यवाही स्थगित हुई। स्टालिन ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमें हराने की बजाय हमें मिटाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने जनता से इस अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई की अपील की। विपक्षी दल भी अब इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहे हैं।
भारतीय सेना ने कारगिल विजय दिवस से पहले द्रास के लामोचन में 72 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह तिरंगा युद्ध स्थल टाइगर हिल, टोलोलिंग और अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स के सामने गर्व से लहराता नजर आया। लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला और फ्लैग फाउंडेशन के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) असीम कोहली ने मिलकर इसे फहराया। यह श्रद्धांजलि उन शहीदों को है जिन्होंने कारगिल युद्ध में जान गंवाई। दृश्य ने सैनिकों और आम जनता दोनों को भावुक कर दिया। यह स्थल अब देशभक्ति का नया प्रतीक बन चुका है।
हिमाचल प्रदेश में मानसून तबाही मचा रहा है। अब तक 153 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से 82 भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से हुई हैं। 221 सड़कें बंद हैं, 152 जल योजनाएं ठप और 36 ट्रांसफार्मर फेल हो चुके हैं। बारिश से जुड़े हादसों के कारण लगातार ज़िंदगी पर असर पड़ रहा है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं लेकिन चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं।
कमल हासन ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। इस मौके पर उनकी बेटी श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा: आपकी आवाज़ को संसद में गूंजते देखना हमेशा याद रहेगा। श्रुति ने इस अवसर को गर्व का पल बताया और अप्पा को शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में उन्होंने परिवार और देश के लिए गर्व की बात कही। फैंस ने भी बधाई दी और इसे एक नया अध्याय बताया।
केंद्र सरकार ने 25 अश्लील ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया। उल्लू, ALTT, NeoNex जैसे ऐप्स पर अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप लगे। कंगना रनौत ने कहा ये समाज को बचाने के लिए ज़रूरी कदम है। रवि किशन ने भी कंटेंट पर सीमाएं तय करने की बात कही। IT एक्ट के तहत 14 ऐप्स और 26 वेबसाइट्स को ब्लॉक किया गया। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह जनहित में लिया गया फैसला है।
JioHotstar ने ‘बिग बॉस 19’ का पहला प्रोमो और नया लोगो जारी किया है। इस प्रोमो में शो के लिए पूरी तरह नया और रंगीन लुक दिखाया गया। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करेंगे। दर्शकों को इस बार और ज़्यादा ड्रामा, ट्विस्ट और एंटरटेनमेंट की उम्मीद है। शो के फॉर्मेट में कुछ बड़े बदलावों की भी चर्चा है। फैन्स प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्साइटेड हैं।
भारत के देव कुमार मीणा ने जर्मनी में FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 5.40 मीटर की छलांग लगाकर नया पोल वॉल्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। यह उनका तीसरा रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने फेडरेशन कप में 5.35 मीटर और राष्ट्रीय खेलों में 5.32 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। वे अब भारत के सबसे युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। उनकी उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में नई उम्मीद जगाई है।
पवन कल्याण की फिल्म ‘Hari Hara Veera Mallu’ ने ओपनिंग डे पर ₹47.5 Cr की ज़बरदस्त कमाई की थी। लेकिन नेगेटिव रिव्यूज़ के चलते फिल्म की कमाई दूसरे दिन ₹6.17 Cr तक गिर गई। दर्शकों को कंटेंट कमजोर और कनेक्टिविटी कमज़ोर लगी। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर नाराज़गी दिखी। एडवांस बुकिंग से शुरुआत तो दमदार रही लेकिन टिक पाना मुश्किल होता दिख रहा है।
केरल की कन्नूर सेंट्रल जेल से शुक्रवार सुबह एक मामला सामने आया। यहां सौम्या रेप और मर्डर केस का दोषी गोविंदचामी जेल से फरार हो गया। गोविंदचामी 2011 के बहुचर्चित सौम्या बलात्कार और हत्या मामले का दोषी है। इस केस में सबसे चौंकाने वाले बात ये थी कि गोविंदचामी दिव्यांग है। उसके पास एक हाथ नहीं है लेकन इसके बावजूद वह जेल की उंची दिवार फांदकर भागने में कामयाब रहा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.