
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डीजल से भरी एक मालगाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में कई बोगियां इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें कई फीट ऊंची थीं और आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने तीन साथियों के साथ 15 जुलाई को ISS से धरती पर लौट सकते हैं। ये चारों अंतरिक्ष यात्री 26 जून को एक्सिओम स्पेस के मिशन Axiom 4 के तहत अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। अब शुभांशु 14 जुलाई को वे वापसी की यात्रा शुरू करेंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों के बेसिक पे, भत्ते, पेंशन और रिटायरमेंट बेनिफिट्स में 30 से 34 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा फायदा मिलने सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और झारखंड में 13 से 15 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके मद्देनज़र विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
'बिग बॉस 16' से मशहूर हुए अब्दु रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे, जहां उतरते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि गिरफ्तारी की वजह साफ तौर पर सामने नहीं आई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में यानी साल 2030 तक राज्य के 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के नए मौके दिए जाएंगे। यह योजना खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो नौकरी की तलाश में हैं।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटे मौसम काफी खराब रहने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से खास सतर्कता बरतने की अपील की है।
दिल्ली में हर साल बरसात के समय सड़कों पर पानी भर जाता है और लोगों को काफी परेशानी होती है। अब दिल्ली सरकार ने इस समस्या को हल करने के लिए एक नया ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत शहर को तीन हिस्सों नजफगढ़, बारापुला और ट्रांस-यमुना इलाके में बांटा गया है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। वे 83 साल के थे। उनके निधन की खबर से साउथ सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कोटा श्रीनिवास राव तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।
टीवी शो बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट कशिश कपूर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर में चोरी हो गई है और इस चोरी के पीछे घर के नौकर का हाथ बताया जा रहा है।
छांगुर बाबा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय को उनके 18 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें कुल मिलाकर करीब 68 करोड़ रुपये जमा हैं। जांच में सामने आया है कि इन खातों में पिछले तीन महीनों में विदेश से भारी फंडिंग की गई है।
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र केवट को कुल चार गोलियां मारी गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति उर्फ मंजुला पर उनके पति अमरीश ने जानलेवा हमला किया। जानकारी के मुताबिक, अमरीश ने पहले श्रुति की आंखों में मिर्च स्प्रे किया, फिर चाकू से उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, हमले के बाद उसने श्रुति के बाल पकड़कर उनका सिर दीवार पर बार-बार पटका। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा के लिए चार जानी-मानी हस्तियों को चुना गया है। इस लिस्ट में मशहूर वकील उज्ज्वल निकम और पूर्व विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला का नाम भी शामिल है। ये सभी अब राज्यसभा में देश से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी राय रख सकेंगे।
अगर आप हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं या 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है।परीक्षा की पूरी जानकारी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है।
कर्नाटक के शिवमोगा सेंट्रल जेल से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कैदी ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन निगल लिया। कुछ समय बाद कैदी को तेज पेट दर्द हुआ तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में मोबाइल फोन होने का पता चला।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रा काफिले में शामिल तीन बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए।
रेलवे सुरक्षा बल के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी को सबसे ऊंचा पद मिला है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को RPF की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब किसी महिला को इस महत्वपूर्ण सुरक्षा बल की कमान सौंपी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को इस नियुक्ति की जानकारी दी।
राज्यसभा के लिए चार जानी-मानी हस्तियों को नामित किया गया है, जिनमें पूर्व विदेश सचिव और वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला का नाम भी शामिल है। हर्षवर्धन श्रृंगला G20 शिखर सम्मेलन की योजना और संचालन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके साथ-साथ प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम, इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन और सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर को भी राज्यसभा के लिए नामित किया गया है।
शिमला के नेरवा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए शालवी नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 10 साल का बच्चा अब भी लापता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.