Tariff War: पुष्पा स्टाइल में पीयूष गोयल ने दिया डोनाल्ड ट्रंप को जवाब, जानें निर्यात पर क्या कहा

Published : Aug 09, 2025, 07:05 AM ISTUpdated : Aug 09, 2025, 07:07 AM IST
Piyush Goyal and Donald Trump

सार

Trump Tariff Hike: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के चलते कुल 50% टैरिफ लगा दिया है। इसके बावजूद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है, व्यापार बाधाओं से निपटने की तैयारी है।

Donald Trump Tariff on India: रूसी तेल खरीदने के चलते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसके चलते चिंता जताई जा रही है कि भारत का विकास दर घट सकता है। निर्यात कम हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिजनेस टुडे के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत "किसी के आगे नहीं झुकेगा"। इस जवाब से फिल्म पुष्पा के फेमस डायलॉग ‘झुकेगा नहीं.. ’ की याद ताजा हो गई।

गोयल ने कहा कि आज देश बहुत अधिक मजबूत और आत्मविश्वास से भरा हुआ है, सालाना साढ़े छह प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है और आगे भी इसमें तेजी आने की संभावना है। उन्होंने कहा,

 

मुझे पूरा विश्वास है कि भारत इस साल पिछले साल की तुलना में ज्यादा निर्यात करेगा। व्यापार बाधाओं से निपटने के लिए पहले से ही उपाय किए जा रहे हैं।

 

EFTA समूह के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर चल रही बात

भविष्य के मुक्त व्यापार समझौतों पर, गोयल ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण केवल शुल्क रियायतों की मांग से आगे बढ़ चुका है। चार देशों के EFTA समूह (European Free Trade Association) के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए, उन्होंने कहा,

 

हम 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हमारे पास युवाओं की शक्ति है। वहीं, आपकी आबादी बूढ़ी होती जा रही है।

 

EFTA के सदस्य देश भारत में करेंगे 100 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश

बता दें कि EFTA में आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। गोयल ने कहा कि EFTA के सदस्य देश भारत में 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर (8.75 लाख करोड़ रुपए से अधिक ) का निवेश करने पर सहमत हुए हैं। इससे 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार और कुल मिलाकर लगभग 50 लाख नौकरियां पैदा होंगी। 1 अक्टूबर से EFTA समझौता लागू हो जाएगा और इसके लाभ दिखाई देने लगेंगे।"

राहुल गांधी माफ नहीं करेगा देश

गोयल ने भारतीय अर्थव्यवस्था को "मृत" कहने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "विपक्ष के नेता द्वारा नकारात्मक कहानी को दोहराना शर्म की बात है। मैं इसके लिए उनकी निंदा करता हूं। देश राहुल गांधी को इन अपमानजनक बातों के लिए कभी माफ नहीं करेगा। पूरी दुनिया हमें सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में मानती है, जो वैश्विक विकास में 16 प्रतिशत का योगदान दे रही है।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PF Account: अब UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें नया नियम
राहुल गांधी का इंदौर दौरा-सुमित्रा महाजन का सरप्राइज स्वागत: संवेदना या सियासत?