अब बाहुबली बने ट्रम्प, खुद वीडियो शेयर कर लिखा, भारत में दोस्तों से मिलने के लिए उत्साहित हूं

Published : Feb 23, 2020, 07:51 AM IST
अब बाहुबली बने ट्रम्प, खुद वीडियो शेयर कर लिखा, भारत में दोस्तों से मिलने के लिए उत्साहित हूं

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को अपने भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर हूं। ट्रम्प की इस यात्रा को लेकर भारत में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रम्प भी इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे लगातार सोशल मीडिया पर भी भारत दौरे को लेकर अपनी राय रख रहे हैं।

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को अपने भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर हूं। ट्रम्प की इस यात्रा को लेकर भारत में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रम्प भी इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे लगातार सोशल मीडिया पर भी भारत दौरे को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। अब उन्होंने एक मॉर्फ्ड वीडियो शेयर किया है, इसमें वे 'बाहुबली' बने नजर आ रहे हैं।

दरअसल, किसी सोशल मीडिया यूजर ने बाहुबली फिल्म का एक मॉर्फ्ड वीडियो शेयर किया। इसमें प्रभास की जगह ट्रम्प का चेहरा लगा दिख रहा है। ट्रम्प अपने दुश्मनों को मारते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वीडियो में मेलानिया भी नजर आ रही हैं।

ट्रम्प ने किया रिट्वीट
ट्रम्प ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, भारत में दोस्तों से मिलने के लिए काफी उत्साहित हूं। 


सीधे अहमदाबाद पहुंचेंगे ट्रम्प
राष्ट्रपति ट्रम्प सीधे अमेरिका से अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। यहां से मोटेरा स्टेडियम तक पीएम मोदी और उनका रोड शो है। इसके बाद ट्रम्प 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां से ट्रम्प सीधे आगरा जाएंगे।

बेटी इवांका और दामाद भी आ रहे साथ
अमेरिकी राष्ट्रपति 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर रहेंगे। इस मौके पर उनकी पत्नी मेलानिया के अलावा बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर भी साथ आ रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Gas Crisis : सूरत में गैस संकट से मजदूरों का पलायन!
Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, जानें आपके शहर का ताजा रेट