
India Pakistan Conflict: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और आतंक के अड्डों पर हमला किया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सैन्य टकराव हुआ। इस दौरान दो देश तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया। तुर्की ने तो भारत पर हमले के लिए ड्रोन दिए।
अब भारत में तुर्की के सामान और पर्यटन के बहिष्कार की मांग तेज हो गई है। EaseMyTrip और Ixigo जैसे ट्रैवल प्लेटफॉर्म ने तुर्की और अजरबैजान की यात्रा न करने की सलाह जारी की है। भारतीय व्यापारियों ने सेब और संगमरमर जैसे तुर्की के प्रमुख आयातों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। सैकड़ों भारतीय यात्री तुर्की और अजरबैजान की अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं। सिर्फ 6 दिनों में 50% से अधिक बुकिंग रद्द की गईं हैं। कई टूर ऑपरेटरों ने इन देशों के लिए पैकेज भी निलंबित कर दिए हैं।
पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के असफल प्रयास में तुर्की निर्मित ड्रोन तैनात किए। इससे नई दिल्ली और अंकारा के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है। तुर्की और अजरबैजान के लिए भारत प्रमुख पर्यटन स्रोत है। 2024 में अजरबैजान जाने वाले कुल विदेशी पर्यटकों में भारत के लोग 13% थे। 2023 की तुलना में पर्यटकों की संख्या में 108% की वृद्धि हुई थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.