पुलिस जाने माने लोगों को नहीं मारती...ऐसा वीडियो बनाने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published : Apr 21, 2020, 08:38 PM ISTUpdated : Apr 21, 2020, 08:43 PM IST
पुलिस जाने माने लोगों को नहीं मारती...ऐसा वीडियो बनाने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सार

देश में लॉकडाउन के दौरान मजाक के नाम पर कई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्हीं में से एक वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मुंबई के मनखुर्द इलाके में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिस को निशाना बना कर टिकटॉक वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

मुंबई. देश में लॉकडाउन के दौरान मजाक के नाम पर कई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्हीं में से एक वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मुंबई के मनखुर्द इलाके में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिस को निशाना बना कर टिकटॉक वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

जाने-माने लोगों को नहीं मारती पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलीम शेख (24) और फहाद (27) ने लॉकडाउन निर्देशों के बारे में वीडियो बना कर कहा कि पुलिस जाने-माने लोगों को नहीं मारती और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो में बिना मास्क के दिख रहे थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, वीडियो में उन दोनों को बिना मास्क के देखा जा सकता है। उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।  

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 552 केस
महाराष्ट्र में आज 552 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा 19 मौतें भी हुईं। कुल मामलों की संख्या 5218 हो गई है। अब तक राज्य में 251 मौतें हुईं। आज अस्पतालों से 150 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 722 है। 

अजित पवार ने कहा, संक्रमियों की संख्या बढ़ना चिंता की बात
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा अगर लोग डब्ल्यूएचओ की चेतावनी को गलत साबित करना चाहते हैं, जिसमें कहा गया है कि  कोरोना वायरस को लेकर आगे और खराब समय आने वाला है, तो लोगों को घरों में रहना चाहिए और गैर जिम्मेदाराना बर्ताव नहीं करना चाहिए। मुंबई, पुणे, ठाणे और मालेगांव में कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिंता की बात है। मुंबई में 53 मीडियाकर्मियों के संक्रमित होने पर भी चिंता प्रकट की।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?