जम्मू में पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार के दो गोले बरामद, निष्क्रिय किए गए

Published : Oct 09, 2019, 01:40 PM IST
जम्मू में पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार के दो गोले बरामद, निष्क्रिय किए गए

सार

जम्मू में मोर्टार के दो गोले बरामद किए गए और सैनिकों ने सुरक्षित रूप से उन्हें निष्क्रिय कर दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

जम्मू: जम्मू में भारत-पाक सीमा के पास स्थित बस्तियों पर पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के दो गोले बरामद होने के बाद उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को कानाचक इलाके में भारत-पाक सीमा के पास गुलपट्टन के लोगों ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दागे गए गोले पड़े होने के बारे में बताया।

बड़ा हादसा होने से टला

अधिकारियों ने बताया कि गोले बरामद किए गए और सैनिकों ने सुरक्षित रूप से उन्हें निष्क्रिय कर दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने बताया कि अखनूर सेक्टर के कवाड़ा गांव में चेनाब नदी के पास सैनिकों ने मोर्टार का एक अन्य गोला बरामद किया और उसे निष्क्रिय किया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Gwalior Job Fraud: ₹2.8 लाख की सैलरी का फर्जी दावा कर बना CEO, इस्तीफे के बाद खुला बड़ा राज
Essar Group: भारतीय कंपनी अमेरिका में बनाएगी $15 Billion का सबसे बड़ा Steel Plant, जानें इसकी खासियत