2 शॉकिंग केस, रिजॉर्ट में बॉयफ्रेंड की मौजूदगी, जबकि घर में लुटेरों ने पति के सामने महिला से किया गैंग रेप

पश्चिम बंगाल और राजस्थान में गैंग रेप के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। दोनों में आरोपी 4-4 हैं। पश्चिम बंगाल में एक रिसॉर्ट में बॉयफ्रेंड के सामने महिला के साथ गैंग रेप किया। वहीं, राजस्थान में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने पति के सामने महिला का गैंग रेप किया। राजस्थान के एक आरोपी को छोड़कर बाकी सभी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Amitabh Budholiya | Published : Nov 12, 2022 9:00 AM IST / Updated: Nov 12 2022, 02:34 PM IST

कोलकाता/जयपुर. पश्चिम बंगाल और राजस्थान में गैंग रेप के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। दोनों में आरोपी 4-4 हैं। पश्चिम बंगाल में एक रिसॉर्ट में बॉयफ्रेंड के सामने महिला के साथ गैंग रेप किया। वहीं, राजस्थान में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने पति के सामने महिला का गैंग रेप किया। राजस्थान के एक आरोपी को छोड़कर बाकी सभी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पढ़िए दोनों मामले...


कोलकाता.
शहर के पूर्वी बाहरी इलाके राजारहाट के एक रिसॉर्ट में पार्टी में एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न(sexual assault) के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।  कथित घटना 9 नवंबर की रात की है। पीड़िता की शिकायत के बाद शुक्रवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह है पूरा मामला: महिला ने राजारहाट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 नवंबर की रात जब वह रिजॉर्ट के एक विला में पार्टी कर रही थी, तो चार लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। वह एक दोस्त के साथ वहां गई थी और रात करीब 10 बजे तक वहीं रुकी थी। पुलिस अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उसने वहां 4 लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। राजारहाट शहर के आईटी हब के पास है। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों ने रात भर छापेमारी की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। महिला ने दावा किया था कि मारपीट से पहले उसे नशीला पदार्थ दिया गया था। अधिकारी ने कहा, "घटना की विस्तृत जांच जारी है।


जयपुर.
राजस्थान के सिरोही जिले में 45 वर्षीय एक महिला से उसके पति के सामने 4 लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि चारों लोग लूटपाट के इरादे से दंपति के घर में घुसे थे। पुलिस ने कहा कि दंपति सदमे की स्थिति में थे। उन्होंने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। इससे पहले गुरुवार तक घर से बाहर नहीं निकले।

यह है पूरा मामला: पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चौथे का पता लगाया जा रहा है। डीएसपी (पिंडवाड़ा) जेठू सिंह ने कहा कि महिला का पति चौकीदार का काम करता है। बुधवार की रात दंपति सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी चार लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया।उन्होंने आदमी को निर्वस्त्र करके उससे 1,400 रुपये ले लिए। उन्होंने और नकदी और अन्य कीमती सामान की मांग की, लेकिन दंपति के पास चांदी के कुछ गहनों के अलावा कुछ नहीं था। जब लुटेरों को कुछ नहीं मिला, तो उन्होंने महिला के साथ पति के सामने रेप किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई और विभिन्न थानों के पुलिस को आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए लगा दिया था।

यह भी पढ़ें
ऑनर किलिंग: पिता ने सेल्फी वीडियो में कबूला अपनी बेटी के साथ किया गुनाह, भाइयों को कबूल नहीं हुआ बहन का इश्क
Girlfriend ने कबूली प्रेमी के मर्डर की बात:'हां, मैंने 2 महीने में 10 बार उसे मारने की कोशिश की थी

 

Share this article
click me!