जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया, राइफल और पिस्टल बरामद

Published : Oct 10, 2020, 08:24 AM ISTUpdated : Oct 10, 2020, 09:46 AM IST
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया, राइफल और पिस्टल बरामद

सार

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अभी आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। पूरे इलाके को खाली कराकर तलाशी ली गई। 

कुलगाव. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अभी आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। पूरे इलाके को खाली कराकर तलाशी ली गई।  

एम 4 राइफल और पिस्टल बरामद

कुलगाम जिले के चिनगाम में सुरक्षाबलों के ज्वॉइंटर ऑपरेशन में दो आतंकी मारे गए। उनके पास से एक M4 राइफल और एक पिस्टल बरामद किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।  मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा है कि उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: भारत से लेकर विदेश तक, जानें आज सुबह की टॉप 10 खबरें
ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा तो क्या पश्चिम बंगाल में रुक जाएगा नई सरकार का शपथ ग्रहण? क्या कहता है नियम