
मुंबई. भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित है। अब तक 97648 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रियों तक कोरोना वायरस का संकट पहुंचने लगा है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे भी संक्रमित मिले हैं। इतना ही नहीं उनके सहायक और दूसरे कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुंडे बुधवार को राज्य के मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल थे। मुंडे परली से विधायक हैं और एनसीपी कोटे से मंत्री हैं।
ये तीन मंत्री मिल चुके संक्रमित
धनंजय मुंडे राज्य में तीसरे मंत्री हैं जो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले आवास मंत्री जितेंन्द्र आव्हाण और सार्वजनिक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण भी संक्रमित मिले थे। हालांकि, दोनों लोग अब ठीक हो चुके हैं।
सार्वजनिक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण
भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्य
भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित है। यहां अब तक 97 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 3590 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु (38716 केस), दिल्ली (34687 केस), गुजरात (22067 केस), उत्तर प्रदेश (12088 केस), राजस्थान (11838), मध्यप्रदेश (10241) सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य हैं।
महाराष्ट्र में अब तक 3590 लोगों की हो चुकी मौत
अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा केस मिले हैं। देश के कुल केसों के करीब 33% मामले यहीं मिले हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 3590 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल केस 97 हजार से अधिक मिले हैं। हालांकि, इनमें से 46 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।
भारत में ये नेता हो चुके संक्रमित
भारत में इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी मां, इसके अलावा डीएमके विधायक, गुजरात में कांग्रेस विधायक बलराम थवानी और इमरान खेड़ा वाला भी संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, डीएमके विधायक अंबाजगन को छोड़कर बाकी सभी ठीक हो चुके हैं। अंबाजगन की कोरोना से मौत हो गई थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.