रजिस्ट्रेशन से लेकर अपडेशन तक बदल गए AADHAAR के नियम, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स

Published : Jan 19, 2024, 10:06 AM IST
AADHAAR

सार

आधार कार्ड को लेकर UIDAI ने कई नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब बहुत सारी जानकारियां ऑनलाइन ही अपडेट की जा सकती हैं। इसका फार्म भी अथॉरिटी ने जारी कर दिया है। 

AADHAAR Rules. अगर आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करना चाहते हैं और कोई भी बदलाव करना चाहते हैं तो पहले नए नियमों को जान लेना चाहिए। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन से लेकर अपडेशन तक के नियमों को बदल दिया है। इसके लिए नया फार्म भी जारी किया गया है। कोई भी बदलाव करने से पहले इन नियमों को जानना बेहद जरूरी है।

क्या है आधार कार्ड बदलाव के नए नियम

रिपोर्ट्स के अनुसार आधार कार्ड में डेमोग्राफिक डाटा जैसे कि नाम, पता अपडेट करना अब पहले से भी ज्यादा आसान कर दिया गया है। इसके लिए दो तरीके जारी किए हैं। पहला यह कि आप किसी आधार सेंटर जाकर जरूरी अपडेट करा लें या फिर ऑनलाइन ही अपडेट कर लें। पुराने नियम के अनुसार ऑनलाइन मोड पर सिर्फ पता अपडेट किया जा सकता था और नाम में बदलाव के लिए सरकारी दस्तावेज जरूरी होता था। लेकिन अब नए नियम के तहत कई जानकारियां ऑनलाइन ही अपडेट की जा सकती हैं। यह भी बताया जा रहा है कि जल्द ही मोबाइल नंबर भी ऑनलाइन ही अपडेट करने का नियम लागू किया जा सकता है।

 

 

क्या है आधार कार्ड का नया फार्म

आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए पुराने फार्म की जगह अब नया फार्म जारी किया गया है। नये फार्म का प्रयोग करके आधार रजिस्ट्रेशन के लिए 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के निवासियों द्वारा उपयोग किया जा सकता है। एक ही कैटेगरी के लोग अब एक ही फार्म का प्रयोग करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं एनआरआई लोगों के लिए फार्म 2 का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। जिनका एड्रेस भारत से बाहर का है, वे फार्म दो का प्रयोग करके आधार अपडेट कर सकते हैं। जबकि वे एनआरआई जिनके पते भारतीय हैं, वे फार्म तीन का प्रयोग करके जरूरी बदलाव कर सकते हैं। फार्म 4 का प्रयोग एनआरआई के बच्चे जिनके पते विदेशी हैं, वे कर सकते हैं। इसी प्रकार से फार्म 5 से लेकर फार्म 9 तक अलग-अलग कैटेगरी के लिए जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी बोले- ‘भारत में सबसे भ्रष्ट है असम सरकार और यहां केCM’

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?