भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी बोले- 'भारत में सबसे भ्रष्ट है असम सरकार और यहां केCM'

Published : Jan 19, 2024, 09:14 AM IST
RAHUL GANDHI

सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान असम पहुंचे राहुल गांधी ने बीजेपी शासित असम सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सबसे भ्रष्ट बताया है। राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। 

Bharat Jodo Nyay Yatra. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम पहुंचे और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि असम सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री भारत में सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं। शिवसागर जिले के हालोतिंग में पब्लिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी घृणा की विचारधारा को फैला रहे हैं और जनता के पैसों की लूट की जा रही है।

राहुल गांधी ने असम सरकार को सबसे भ्रष्ट बताया

राहुल गांधी ने पब्लिक रैली के दौरान कहा कि आप नहीं जानते कि यहां क्या हो रहा है। यह भारत की सबसे भ्रष्ट राज्य सरकार है और हम अपनी यात्रा के दौरान असम का मुद्दा उठाएंगे। इससे पहले कांग्रेस सांसद ने जोरहाट जिले के नाकाचारी देबरपार में स्ट्रीट मीटिंग की और कहा कि यहां के आदिवासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। बीजेपी सरकार यहां के चाय वर्कर के साथ अन्याय कर रही है। असम में भ्रष्टाचार चरम पर है और यहां के मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं।

 

 

राहुल ने नाम लेकर कहा कि सीएम हिमंत बिस्व सरमा पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कहा कि सरमा का पूरा परिवार, उनके बच्चे, पत्नी और वे खुद भ्रष्टाचार कर रहे हैं। वे सोचते हैं कि पैसे से असम की जनता को खरीदा जा सकता है लेकिन असमिया लोगों को कोई नहीं खरीद सकता है।

सरमा ने किया गांधी परिवार पर पलटवार

असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भी गांधी परिवार पर हमला बोला और कहा कि यह गांधी परिवार देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। कहा कि वे भ्रष्ट ही नहीं डुप्लीकेट हैं क्योंकि उनका सरनेम कहीं से भी गांधी नहीं है लेकिन वे गांधी सरनेम लगाकर घूमते हैं।

यह भी पढ़ें

राम मंदिर लाइव: राम लला की पहली तस्वीर, अरणिमंथन से प्रज्जवलित होगी अग्नि, जानिए आज के कार्यक्रम

PREV

Recommended Stories

सिडनी आतंकी हमला: कौन है साजिद अकरम जिसके पास मिला भारतीय पासपोर्ट, किस शहर से ताल्लुक?
दिल्ली: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गंभीर AQI से निपटने सरकार का बड़ा फैसला