02:53 PM (IST) Jan 19
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: केवल प्रवेश पत्र के साथ ही हो पाएगी एंट्री

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी प्रवेश पत्र से ही एंट्री हो पाएगी। केवल निमंत्रण पत्र से ही एंट्री संभव नहीं है। प्रवेशिका पर बने क्यू आर कोड के मिलान के बाद ही एंट्री हो पाएगी।

 

 

 

02:45 PM (IST) Jan 19
स्वागत के लिए तैयार है रामनगरी: मंत्री जयवीर सिंह

यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि रामनगरी अयोध्या 22 जनवरी के कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रामोत्सव के लिए सभी लोग समर्पित भाव से उल्लिसित है और ऊर्जा, उत्साह चरम पर है।

01:27 PM (IST) Jan 19
CM योगी ने किया राम मंदिर का दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया। उन्होंने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया है। सीएम योगी शाम 4 बजे तक अयोध्या में ही रहेंगे और जरूरी दिशा निर्देश जारी करेंगे।

12:31 PM (IST) Jan 19
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: राम लला की नई तस्वीर सामने आई

अयोध्या के राम मंदिर गर्भ गृह में स्थापित राम लला की नई तस्वीर सामने आई है। आप भी राम लला के दर्शन करें।

12:12 PM (IST) Jan 19
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। वे करीब 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे और हनुमानगढ़ी पर दर्शन करने के बाद रामलला का भी दर्शन करेंगे। वे रामलला की आरती में भी शामिल होंगे।

10:49 AM (IST) Jan 19
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: अयोध्या में आज होने वाले कार्यक्रम

अयोध्या में 19 जनवरी को क्या-क्या कार्यक्रम होने वाले हैं। वह सब इस वीडियो में देखा जा सकता है।

 

 

10:28 AM (IST) Jan 19
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने जारी की तस्वीर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने भगवान राम की भाइयों सहित तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है। 

 

 

10:26 AM (IST) Jan 19
लता मंगेशकर चौक के पास सेल्फी प्वाइंट

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक के पास सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। यह चौक पहले ही काफी फेमस हो चुका है क्योंकि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां तस्वीरें ली हैं। अयोध्या पहुंचने वाले आम दर्शनार्थी भी यहां पर तस्वीर लेना नहीं भूल रहे हैं।

10:00 AM (IST) Jan 19
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियां

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां पर लोगों के बैठने के लिए नई कुर्सियां मंगाई गई हैं। सभी अतिथियों के लिए एक ही तरह की कुर्सी होगी। इतना ही नहीं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के श्रमिकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

09:43 AM (IST) Jan 19
एसपीजी के सुरक्षा घेरे में अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है और रामनगरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएम मोदी सहित हजारों वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने डेरा डाल दिया है। पूरे परिसर पर एसपीजी की निगरानी बढ़ा दी गई है। यूपी पुलिस सुरक्षा बलों के साथ कॉर्डिनेट करके आयोजन को फुलप्रूफ बना रही है।

09:30 AM (IST) Jan 19
जर्मन सिंगर का वीडियो वायरल-गाया यह राम गीत

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां हो रही हैं और पूरा भारत राम भक्ति में लीन हो चुका है। अपना देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भगवान राम की भक्ति का संचार हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जर्मन सिंगर ने खूबसूरत अंदाज में राम गीत गाया है। यह वीडियो भारत में खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

 

 

09:00 AM (IST) Jan 19
अयोध्या में 5 घंटे बिताएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या में पांच घंटे रहेंगे। वे करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचेगे और 3.30 बजे मीडिया ब्रीफिंग के बाद शाम करीब 4 बजे वे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे। इस दौरान वे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लेंगे।

 

08:56 AM (IST) Jan 19
कैसा है अयोध्या का तापमान

शुक्रवार को सुबह अयोध्या का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन लोगों को उत्साह चरम पर है। अयोध्या में जगह-जगह नाश्ते के लिए स्टाल्स लगाए गए हैं। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।

 

 

07:32 AM (IST) Jan 19
राम लला की पहली तस्वीर आई सामने

अयोध्या राम मंदिर में राम लला की मूर्ति को गर्भ गृह में पहुंचाने का कार्य संपन्न हो चुका है। प्रभु श्रीराम के बालरूप की पहली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर अभी ढंककर रखी गई है। राम लला की मूर्ति 51 इंच की है जिसे मूर्तिकार अरूण योगीराज ने तैयार किया है।

07:18 AM (IST) Jan 19
अतिथियों के लिए जलपान और भोजन

 

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व आरएसएस मिलकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अभिनंदन को शानदार बनाना चाहते हैं। संघ के अलावा विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता कार्यक्रम में मोर्चा संभालेंगे। इस दौरान अतिथियों को 1 बार नाश्ता और 1 बार भोजन दिया जाएगा।

07:11 AM (IST) Jan 19
मंदिर के श्रमिकों के लिए भी कुर्सियां

 

जानकारी के अनुसार श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े 350-400 श्रमिकों के लिए भी कुर्सियां लगाई जा रही हैं। इनके लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद श्रमिकों से बात करेंगे।

 

07:01 AM (IST) Jan 19
मेहमानों के लिए एक जैसी कुर्सियां

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जुटने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक ही तरह की कुर्सियां खरीदी गई हैं। यह हत्थेदार कुर्सी है और इन पर करीब 4 इंच की गद्दी लगाई गई है। पूरे पंडाल को रेड कार्पेट से सजाया जा रहा है।

 

06:39 AM (IST) Jan 19
तीन लाख वर्गफीट में बन रहा पंडाल

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए करीब 3 लाख वर्गफीट में पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यह पूरी तरह से ओपन पंडाल होगा। इसमें कुल 13 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। मंच का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है।

06:37 AM (IST) Jan 19
यह है प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम

 

 

06:36 AM (IST) Jan 19
19 जनवरी को राम मंदिर कार्यक्रम

19 जनवरी यानि शुक्रवार को सुबह 9 बजे अरणि मंथन से अग्नि प्रकट होगी। उसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा। अरणि मंथन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम भद्र, श्रीरामयन्त्र, बीठदेवता, अङ्गदेवता, आवरणदेवता, महापूजा,वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम,स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।

 

 

 

Read more Articles on