कोरोना के नए स्ट्रेन से खतरा, सरकार ने UK से उड़ानों की आवाजाही पर 7 जनवरी तक बढ़ाई रोक

Published : Dec 30, 2020, 02:32 PM IST
कोरोना के नए स्ट्रेन से खतरा, सरकार ने  UK से उड़ानों की आवाजाही पर 7 जनवरी तक बढ़ाई रोक

सार

 कोरोना वायरस के ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन के चलते भारत सरकार ने यूके से आने जाने वाली उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 31 दिसंबर तक रोक लगाई गई थी। नागरिक नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन के चलते भारत सरकार ने यूके से आने जाने वाली उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 31 दिसंबर तक रोक लगाई गई थी। नागरिक नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ब्रिटेन से भारत आने और वहां जाने वाली फ्लाइटों के अस्थाई निलंबन को बढ़ाने का फैसला किया गया है। 
 

नए स्ट्रेन से 20 लोग संक्रमित मिले
ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार मचा है। वहीं, भारत में भी अभी तक नए स्ट्रेन से 20 लोग संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोग ब्रिटेन से लौटे थे। इस स्ट्रेन को पहले से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। यह 70% अधिक संक्रमण फैलाता है। 

न्यू ईयर पर भी कोरोना का साया
उधर, कोरोना के खतरे को देखते हुए नए साल को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को आगाह किया है। मंत्रालय ने लोगों से नए साल की पार्टी और भीड़भाड़ में जाने से बचने की अपील की है। वहीं, लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?