Ukrain Update news : तेज होगा निकासी अभियान, भारत ने अपनों को वापस लाने के लिए रूस से की बात

Published : Mar 02, 2022, 02:53 PM ISTUpdated : Mar 02, 2022, 02:56 PM IST
Ukrain Update news : तेज होगा  निकासी अभियान, भारत ने अपनों को वापस लाने के लिए रूस से की बात

सार

भारत ने रूस से भी अपने छात्रों और अन्य नागरिकों को निकालने के लिए मदद मांगी है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि हम खारकीव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए वहां मौजूद भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारत ने हमसे रूस के क्षेत्र के जरिये यूक्रेन में फंसे सभी लोगों की आपातकालीन निकासी के लिए अनुरोध किया है। 

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) बड़ी तबाही की ओर बढ़ चुका है। बुधवार को रूसी मिसाइल ने खार्किव(Kharkiv) स्थित पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल से अटैक (Missile attack) किया। इस हमले में 21 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस बीच भारत ने रूस से भी अपने छात्रों और अन्य नागरिकों को निकालने के लिए मदद मांगी है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि हम खारकीव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए वहां मौजूद भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारत ने हमसे रूस के क्षेत्र के जरिये यूक्रेन में फंसे सभी लोगों की आपातकालीन निकासी के लिए अनुरोध किया है। 

 

ऑपरेशन गंगा के तहत तेजी से हो रही निकासी
गौरतलब है कि भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से अपने नागरिकों और छात्रों की निकासी कर रही है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सभी छात्रों को पोलैंड, हंगरी और रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचने को कहा है और इन देशों से एअर इंडिया की विशेष फ्लाइट्स के जरिये भारतीयों को वापस लाया गया है। केंद्र सरकार ने अपने चार मंत्रियों को इस अभियान में अलग-अलग देशों में नियुक्त किया है। 

यह भी पढ़ें पुतिन के 'कीव छोड़ने या मरने' की चेतावनी के बाद ट्रेन में चढ़ने के लिए भी युद्ध जैसे हालात, देखें वीडियो

कीव की ओर बढ़ रहा काफिला

रूसी सेना का 64 किमी लंबा काफिला धीरे-धीरे यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है। हालांकि न्यूज एजेंसी रायटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा कि काफिल फिलहाल रुका हुआ है। यह काफिला कीव के उत्तर में है। पहले यह काफिल 27 किमी लंबा था। हालांकि विश्लेषकों का तर्क है कि यह सिर्फ सेना का काफिला नहीं है। इसमें लॉजिस्टिक पैकेट भी हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह युद्ध लंबा खिंचेगा और यूक्रेन पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। अकेले सोमवार को रूस की सेना ने यूक्रेन पर 400 से अधिक मिसाइलें दागी थीं।

यह भी पढ़ें मिसाइल अटैक ने मिट्टी में मिलाई ऐतिहासिक बिल्डिंग, 21 की मौत, 100 से अधिक घायल, देखें वीडियो

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन थीं सरला माहेश्वरी और उनके काम में क्या था खास? दूरदर्शन की आइकॉन न्यूज़रीडर का निधन
Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर