रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 2 मार्च को सातवां दिन है। रूस की सेना कीव से चंद किलोमीटर दूर है। खार्किव में भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। इस बीच यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन बढ़ गया है। लेकिन सब यहां से सुरक्षित निकल पाएंगे, कोई नहीं  जानता। ये तस्वीर खार्किव की है, जहां ट्रेन पकड़ने के लिए भी अब लोगों में युद्ध-सा माहौल है। 

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 2 मार्च को सातवां दिन है। रूस की सेना कीव से चंद किलोमीटर दूर है। खार्किव में भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। इस बीच यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन बढ़ गया है। लेकिन सब यहां से सुरक्षित निकल पाएंगे, कोई नहीं जानता। ये तस्वीर युद्धग्रस्त यूक्रेन की हालत बयां करती है, जहां ट्रेन पकड़ने के लिए भी अब लोगों में युद्ध-सा माहौल है। खार्किव(Kharkiv) से भारतीय छात्र पश्चिमी यूक्रेन के लविव (Lviv) या उज़रोहोद (Uzhhrohod) के लिए ट्रेन पकड़ने की जद्दोजहद करते देखे गए। वहीं, यूक्रेनी भी जान बचाने देश छोड़ने के लिए ट्रेन में चढ़ने हाथापाई करते नजर आए। फोटो क्रेडिट-dailymail.co.uk

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/6LIjURikDt

Scroll to load tweet…

Russia Ukraine War: 7 लाख से अधिक लोगों का पलायन
यूक्रेन (Ukraine) से करीब 7 लाख लोग यूरोपीय संघ के देशों या फिर किसी और देश में पहुंच चुके हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूरोपीय संघ यूक्रेनियाई लोगों को 27 देशों के ब्लॉक में तीन साल तक रहने और काम करने का अधिकार देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पौलेंड और अन्य देशों से करीब 2 लाख युवा यूक्रेनी सेना में शामिल होने देश भी लौटे हैं।

कीव से कुछ दूर हैं रूसी सैनिक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1500 से रशियन सैनिक कीव से महज चंद किमी दूर है। पुतिन ने कीव के लोगों को छोड़ने या मरने की चेतावनी दी है। ऐसे में लोग भागने के लिए ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद करते देखे गए। मंगलवार दोपहर को राजधानी के 1,300 फीट के टीवी टॉवर के चारों ओर विस्फोटों के बाद लोगों में डर बैठ गया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूस ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में भी गोलाबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। खार्किव के केंद्रीय चौक को एक मिसाल के रूप में माना जाता था, जो अब मलबे के ऊंचे ढेर में बदल गया है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से 675,000 से अधिक लोग पड़ोसी देशों में भाग गए हैं। यह संख्या और बढ़ेगी संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने यह भी कहा कि युद्ध में अब तक कम से कम 136 नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 13 बच्चे शामिल हैं और 400 घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के प्रवक्ता लिज़ थ्रोसेल ने कहा, यह संख्या और अधिक होने की आशंका है।

24 फरवरी को किया था युद्ध का ऐलान
बता दें कि बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। 

यह भी पढ़ें
कर्नाटक के छात्र की सुबह परिजनों से वीडियो कॉल पर हुई थी आखिरी बात, पिता ने कहा था तिरंगा लेकर ही घर से निकलना
खारकीव पर रूस के मिसाइल हमले में भारतीय छात्र की मौत, MBBS करने गया था 22 वर्षीय Naveen Shekhrappa
ऑपरेशन गंगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया बुखारेस्ट पहुंचे, मोलडोवा ने भारतीय छात्रों को निकालने खोला बॉर्डर