Russia Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्री से बोले राजनाथ सिंह, परमाणु हथियारों का नहीं होना चाहिए इस्तेमाल

Published : Oct 26, 2022, 04:48 PM ISTUpdated : Oct 26, 2022, 05:28 PM IST
Russia Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्री से बोले राजनाथ सिंह, परमाणु हथियारों का नहीं होना चाहिए इस्तेमाल

सार

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से कहा है कि किसी भी पक्ष को परमाणु हमले के विकल्प की ओर नहीं बढ़ना चाहिए। दोनों देशों को बातचीत के माध्यम से विवाद का हल निकालना चाहिए। 

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई चल रही है। यह लड़ाई धीरे-धीरे भयावह होती जा रही है। इसके चलते परमाणु हथियारों के इस्तेमाल किए जाने का खतरा भी जताया जा रहा है। भारत की कोशिश है कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई को बातचीत की मदद रोका जाए और परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किसी भी पक्ष द्वारा नहीं किया जाए। इसी कड़ी में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से कहा है कि किसी भी पक्ष को परमाणु हमले के विकल्प की ओर नहीं बढ़ना चाहिए। 

राजनाथ सिंह ने सर्गेई शोइगु से कहा कि यूक्रेन विवाद (Russia Ukraine War) का हल बातचीत और डिप्लोमेसी से किया जाना चाहिए। किसी भी पक्ष को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के विकल्प की ओर नहीं बढ़ना चाहिए। टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान सर्गेई ने यूक्रेन में बदल रही स्थिति की जानकारी राजनाथ को दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन की ओर से रूस को उकसाने के लिए डर्टी बम (एक तरह का परमाणु हथियार) इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। इसको लेकर रूस को चिंता है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई तेज होने पर रूसी रक्षा मंत्री की ओर से फोन कॉल किया गया था। 

बातचीत से निकाला जाए विवाद का हल
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई को लेकर भारत के पहले से चले आ रहे स्टैंड को दोहराया। इस मामले में भारत का स्टैंड है कि विवाद का हल बातचीत और डिप्लोमेसी की मदद से होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- भारतीय तत्काल छोड़े यूक्रेन...किसी तरह बार्डर तक पहुंचे, बिगड़े हालात के बाद दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प का सहारा नहीं लेना चाहिए। परमाणु या रेडियोलॉजिकल हथियारों का इस्तेमाल मानवता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। इसके साथ ही दोनों देशों के मंत्रियों के बीच द्वीपक्षीय रक्षा सहयोग पर भी बात हुई। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच इन दिनों भीषण लड़ाई चल रही है। क्रीमिया में एक ब्रिज को बम धमाके से उड़ाए जाने के बाद रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण तेज कर दिया है। यूक्रेन के विभिन्न शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गईं हैं। 

यह भी पढ़ें- महिला को जिंदा निगलकर धूप में आराम फरमा रहा था अजगर, लोगों ने पेट फाड़कर निकाली डेडबॉडी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके