मोदी 2.0 का पहला पूर्ण बजट आज; अनुराग ने भगवान के आगे टेका मत्था, बोले, सबके लिए अच्छा होगा बजट

Published : Feb 01, 2020, 09:06 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:19 AM IST
मोदी 2.0 का पहला पूर्ण बजट आज; अनुराग ने भगवान के आगे टेका मत्था, बोले, सबके लिए अच्छा होगा बजट

सार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात की। जिसमें उन्होंने कहा, यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारी सरकार का लक्ष्य है। 

नई दिल्ली. मोदी सरकार 2.0 का पूर्ण बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज यानी शनिवार को पेश किया जाएगा। इस बजट से देश के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। इन सब के बीच केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात की। जिसमें उन्होंने कहा, यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारी सरकार का लक्ष्य है। 

भगवान से मांगा आशिर्वाद 

आज पेश हो रहे बजट में शामिल होने से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूजा- अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने भगवान से आशिर्वाद भी मांगा। जिसके बाद उन्होंने कहा, बजट तैयार करने के लिए देश से सुझाव मांगे गए थे। सबके लिए यह बजट खास होगा।  

मंत्रालय पहुंची सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दुसरी बार बजट पेश करेंगी। ऐसे में उनके सामने तमाम चुनौतियां है। इन सब के बीच वह वित्त मंत्रालय पहुंची और बजट का लेखा जोखा लेकर राष्ट्रपति से मिलने के लिए रवाना होंगी। जिसके बाद उन्हें बजट की एक प्रति सौंपने के बाद वह कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगी। जिसके बाद वह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी। 

देश को हैं बहुत उम्मीदें 

महंगाई और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण आमदनी ठहरने का सबसे ज्यादा असर मिडिल क्लास पर पड़ा है। उद्योग के लिए सरकार पहले ही घोषणाएं कर चुकी है, इसलिए देश का मिडिल क्लास इस बात की उम्मीद जता रहा है कि राहत पाने की अब उनकी बारी है और इस बजट से इनकम टैक्स में राहत की उनकी पुरानी मांग जरूर पूरी होगी।

इसके अलावा, सीनियर सिटिजंस और अफॉर्डेबल मकानों का सपना देखने वाले लोग भी सरकार की ओर निगाहें टिकाएं हुए हैं। लोगों की नजरें इस बात पर भी टिकी होंगी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट दस्तावेज ब्रीफकेस में लेकर आएंगी या पारंपरिक बही-खाता के रूप में, जैसा उन्होंने अपने पहले बजट में किया था। बजट पेश होने में बस कुछ घंटे का वक्त बचा है, ऐसे में हम एक नजर डालते हैं मिडिल क्लास की उन मांगों पर जिनके पूरी होने पर वे राहत की सांस लेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया