अच्छी खबर: देश के 54 जिलों में पिछले 14 दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला; 14.19% लोग हुए ठीक

भारत में अब तक कोरोना वायरस के  3,86,791 टेस्ट हो गए हैं। अकेले शनिवार को 37,173 टेस्ट हुए। इनमें से  7,886 टेस्ट प्राइवेट लैब में हुए। भारत में कुल 15712 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया, अब तक भारत में 507 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Prabhanjan bhadauriya | Published : Apr 19, 2020 11:01 AM IST / Updated: Apr 19 2020, 04:36 PM IST

नई दिल्ली. भारत में अब तक कोरोना वायरस के  3,86,791 टेस्ट हो गए हैं। अकेले शनिवार को 37,173 टेस्ट हुए। इनमें से  7,886 टेस्ट प्राइवेट लैब में हुए। भारत में कुल 15712 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया, अब तक भारत में 507 लोगों की मौत हो चुकी है। 

लव अग्रवाल के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1334 मामले सामने आए हैं। 27 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 507 हो गई है। 

Latest Videos

'43 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोई मामला नहीं आया सामने'
उन्होंने बताया, 2331 कोरोना मरीज अब तक ठीक हो चुक हैं। 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 54 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है। इसके अलावा कुल मामलों में से 14.19% मामले ठीक हो चुके हैं। 

 '2144 अस्पतालों में हो रहा इलाज'
लव अग्रवाल ने बताया, भारत में कोरोना के इलाज के लिए 755 हॉस्पिटल तैयार किए जा चुके हैं। वहीं, 1389 हेल्थ केयर सेंटर में भी कोरोना का इलाज चल रहा है। देश में कुल 2144 जगहों पर कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज की व्यवस्था है। 

'कोरोना के खिलाफ जारी है जंग'
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, हमारी कोरोना के साथ लड़ाई अभी भी जारी है। ऐसे क्षेत्र जो कंटेनमेंट जोन्स में नहीं आते हैं और जिनमें कई गतिविधियों की अनुमति दी जा रही है। वहां सावधानियां बरती जानी चाहिए। छूट वास्तविक परिस्थितियों का आंकलन करके ही दी जाए। इसके अलावा जिला अधिकारियों को उद्योग समूहों के साथ सहयोग से राज्य के भीतर ही मजदूरों को उनके काम की जगह पर ट्रांसफर करने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे न केवल आर्थिक गतिविधियों में मदद मिलेगी बल्कि मजदूरों को रोजगार के अवसर भी मिलने लगेंगे।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts