दिल्ली में हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार, जनता से माफी मांगे; प्रकाश जावड़ेकर

Published : Jan 01, 2020, 12:48 PM IST
दिल्ली में हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार, जनता से माफी मांगे; प्रकाश जावड़ेकर

सार

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नागरिकता कानून के खिलाफ फैली हिंसा को लेकर कांग्रेस और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ''विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा इस हिंसा को भड़काया गया। इसके लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार हैं। 

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नागरिकता कानून के खिलाफ फैली हिंसा को लेकर कांग्रेस और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ''विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा इस हिंसा को भड़काया गया। इसके लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार हैं। 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, शांत रहने वाली दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने के लिए दोनों पार्टियों को दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ने लोगों को भड़काने वाले भाषण दिए। 

'दिल्ली में भाजपा की जीत पक्की'
केंद्रीय मंत्री ने कहा, दिल्ली में हमारी जीत तय है क्योंकि हम लोगों के बीच पॉजिटिव अजेंडा ले जाएंगे। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बूथ है और दिल्ली में तकरीबन 15 हजार बूथ हैं। हम 5 जनवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 

दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ फैली थी हिंसा
नागरिकता संसोधन बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। दिल्ली के जामिया और कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। भाजपा और आप एक दूसरे पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए