राजीव चन्द्रशेखर ने साधा उदयनिधि पर निशाना, बोले- ऐसे राजवंशों से मुक्ति के लिए चले राष्ट्रीय मिशन

Published : Sep 03, 2023, 11:44 AM IST
Rajeev Chandrasekhar

सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान के चलते तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे उदयनिधि पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे राजवंशों से मुक्ति के लिए राष्ट्रीय मिशन चलाया जाना चाहिए।

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बताते हुए इसे खत्म करने की बात की है। इसको लेकर बवाल शुरू हो गया है। उदयनिधि के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने इस मुद्दे पर कहा है कि ऐसे राजवंशों से मुक्ति के लिए राष्ट्रीय मिशन चलाया जाना चाहिए।

इस बीच उदयनिधि ने कहा है कि वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, " मैं किसी भी कानूनी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं। हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम, पेरियार, अन्ना और कलैग्नार के अनुयायी हैं। हम समतावादी समाज की स्थापना के लिए लड़ते रहेंगे। द्रविड़ भूमि से सनातन धर्म को रोकने का हमारा संकल्प रत्ती भर भी कम नहीं होगा।"

 

 

राजीव चन्द्रशेखर ने उदयनिधि पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने के लिए उदयनिधि पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ऐसे बेशर्म शोषक राजवंशीय परिवारों से छुटकारा पाने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन चलाया जाना चाहिए। इसमें सभी भारतीयों को हिस्सा लेना चाहिए।

राजीव चन्द्रशेखर ने कहा कि इन राजवंशों ने आम लोगों को हमेशा गरीब और कमजोर बनाए रखा। इन्होंने खुद को कल्पना से परे अमीर बनाया। ये राजवंश वास्तव में परजीवी हैं, जिन्होंने दशकों तक लोगों की कमजोरियों का फायदा उठाया और हमारे राष्ट्रों और लोगों की संपत्ति को चूस लिया।

द्रविड़ भूमि की रक्षा की बात छिपाते हैं अपना परजीवी व्यवहार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अपने भ्रष्टाचार और परजीवी व्यवहार की आड़ लेने के लिए वे (उदयनिधि) द्रविड़ भूमि की रक्षा की बात करते हैं। वे हिंदू आस्था का दुरुपयोग करते हैं। वे सिर्फ अपने धन और राजनीति की रक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में जितना काम तमिलनाडु के लिए किया है उसका एक फीसदी भी उन्होंने नहीं किया है।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार