उन्नाव लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, साक्षी महाराज ने लगाई हैट्रिक, सपा अनू टंडन तीसरी बारी हारीं

Published : Jun 04, 2024, 06:50 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 07:36 PM IST
UNNAO-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

UNNAO Lok Sabha Election Result 2024:उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज ने 37133 मतों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए फिर कमल खिलाया।

UNNAO Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज ने 37133 मतों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए फिर कमल खिलाया। साक्षी महाराज इससे पहले 2014 व 2019 का लोकसभा चुनाव जीते चुके हैं। वहीं सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन को लगातार तीसरे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बसपा ने यहां से अशोक कुमार पांडे को चुनाव लड़ाया था।

उन्नाव लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी उन्नाव से जीतकर सांसद बने थे। उनपर चार केस दर्ज थे।

- डॉक्टरेट करने वाले स्वामी सच्चिदानंद 4.08 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक थे। उनपर 6.99 लाख रुपए कर्ज था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी को जीत मिली थी। उस समय उनके खिलाफ 8 केस दर्ज थे।

- स्वामी सच्चिदानंद के पास 3.21 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। उनपर कर्ज नहीं था।

- 2009 में कांग्रेस की प्रत्याशी अन्नु टंडन को जीत मिली थी। उनके खिलाफ 1 केस दर्ज था।

- ग्रेजुएट करने वाली अन्नु टंडन के पास 42.13 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। उनपर कर्ज नहीं था।

- 2004 के चुनाव में बसपा उम्मीदवार ब्रजेश पाठक को जीत मिली थी। उनके खिलाफ चार केस दर्ज थे।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल ब्रजेश पाठक 27.76 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक थे। उनपर 5222 रुपए बकाया था।

नोटः 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्नाव सीट पर 2191465 मतदाता, जबकि 2014 के इलेक्शन में 2164392 वोटर थे। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वामी साक्षी महाराज को जनता ने 703507 वोट देकर सांसद बनाया था। उन्होंने सपा उम्मीदवार अरुण शंकर शुक्ला को 400956 वोटों से हराया था। शुक्ला को 302551 वोट मिला था। वहीं, उन्नाव की जनता ने 2014 में बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज को जीत का आर्शीवाद दिया था। 518834 वोट पाकर महाराज ने सपा प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला को हराया था। उन्हें 208661 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके