उन्नाव: आरोपी विधायक भाजपा से निलंबित

भाजपा ने यह कार्रवाई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार के एक्सीडेंट के पांच दिन बाद की। कुलदीप उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक है। कुलदीप सिंह को पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था। वह सीतापुर की जेल में बंद है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 1, 2019 8:29 AM IST / Updated: Aug 01 2019, 05:30 PM IST

लखनऊ. भाजपा ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गुरुवार को पार्टी से निकाल दिया। भाजपा ने यह कार्रवाई पीड़िता और उसके परिवार के एक्सीडेंट के पांच दिन बाद की। कुलदीप उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक है। 

28 जुलाई को पीड़िता का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इसमें पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई थी। जबकि पीड़िता और उसके वकील गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पीड़िता के परिवार ने हादसे के लिए विधायक को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद से ही विपक्षी पार्टियां भाजपा और प्रदेश सरकार पर निशाना साध रही थीं। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की शिकायत पर विधायक सेंगर, उनके भाई और 8 अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

Latest Videos

सीतापुर जेल में बंद है कुलदीप सिंह
कुलदीप सिंह को पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था। वह सीतापुर की जेल में बंद है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कुलदीप ने 2017 में अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है।

बसपा, सपा के बाद भाजपा में शामिल हुए कुलदीप
कुलदीप भाजपा से पहले सपा और बसपा में भी रह चुका है। पहली बार 2002 में बसपा के टिकट पर उन्नाव सदर सीट से विधायक चुना गया था। इसके बाद 2007 में बांगरमऊ और 2012 में भगवंतनगर सीट से सपा का विधायक रहा। 2017 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कुलदीप ने भाजपा का दामन थामा था।

Share this article
click me!

Latest Videos

अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कंगना ने फिर लिया किसानों से पंगा, हिमाचल से दिल्ली तक बवाल । Kangana Ranaut
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल