झुलसाती गर्मी के बीच बारिश ने तोड़ा 125 साल पुराना रिकॉर्ड, क्या है इसके पीछे की वजह?

Published : May 31, 2025, 03:10 PM IST
Heavy Rain In May

सार

May Weather: मई में दिल्ली और कर्नाटक में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर इस असामान्य मौसम के पीछे क्या कारण है? 

May Weather: मई-जून की गर्मी में हर साल तेज धूप और लू से लोग परेशान हो जाते थे, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग ही रंग दिखा रहा है। दिल्ली और कर्नाटक जैसे राज्यों में इस बार मई में खूब बारिश हुई। दिल्ली में तो बारिश ने पिछले 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां इस बार मई में 188.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 202% ज्यादा है। इससे पहले 2008 में सबसे ज्यादा 165 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

गर्मी में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

मई महीने हीटवेव यानी लू के लिए जाना जाता था, इस बार ठंडी हवाओं और बारिश के कारण ठंडक महसूस हुई। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज लोगों को चौंका रहा है। कर्नाटक में इस बार मई की बारिश ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि राज्य के 28 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश के कारण 3 लोगों की मौत

30 मई को दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई। केरल में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी 31 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अब लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर इस महीने में ये बदलाव कैसे हो रहा है।

यह भी पढ़ें: लड़की बहिन योजना में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारी ही बन गए लाभार्थी, करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा

क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव?

इस बार मई की गर्मी में भी बारिश की बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ रहा, जो आमतौर पर सर्दियों में सक्रिय होता है। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे आंधी-तूफान और बारिश की घटनाएं बढ़ गई हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह