उर्मिला मांतोडकर शिवसेना में हुईं शामिल, पिछले साल कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था लोकसभा का चुनाव

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में उनकी हार हुई थी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2020 8:21 AM IST / Updated: Dec 01 2020, 02:03 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में उनकी हार हुई थी।

5 महीने पहले उर्मिला ने कांग्रेस छोड़ दी थी 
उर्मिला ने 5 महीने पहले मुंबई कांग्रेस के कामकाज पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। मंगलवार की सुबह वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के लिए मातोश्री पहुंची थी। उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने उर्मिला के हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर पार्टी ज्वॉइन कराई।

Latest Videos

 

संजय राउत ने एक दिन पहले ही किया था ट्वीट
शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक दिन पहले ट्वीट करके बताया था कि मंगलवार को उर्मिला पार्टी में शामिल होंगी।

उर्मिला ने कंगना पर साधा था निशाना
पिछले दिनों उर्मिला शिवसेना का पक्ष लेती हुई नजर आई थीं। कंगना रनौत जब मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्‍मीर से की थी तब उर्मिला ने कंगना के बयान की खुलकर आलोचना की थी।


 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
रतन टाटा का अंतिम संस्कार: क्या है पारसी परंपरा 'दख्मा'? क्या रतन टाटा का भी शव खाएंगे गिद्ध?
Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम
Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata