भारत में कोविड केस कम होते ही US ने दी यात्रा में छूट, कम जोखिम वाला देश बना इंडिया

Published : Mar 29, 2022, 02:06 AM ISTUpdated : Mar 29, 2022, 08:20 AM IST
भारत में कोविड केस कम होते ही US ने दी यात्रा में छूट, कम जोखिम वाला देश बना इंडिया

सार

देश में कोरोना केसों के कम होने के साथ फिर से पर्यटन क्षेत्र में रौनक लौटनी शुरू हो गई है। अमेरिका ने अपने यात्रियों को भारत को कम जोखिम वाले देश की लिस्ट में डाल दिया है।   

नई दिल्ली। अमेरिका की यात्रा करने वाले भारतीयों या भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिए राहत भरी खबर है। कोविड के कम होते मामलों को देखते हुए अमेरिका ने भारत और अन्य कुछ देशों के लिए ट्रेवेल रेटिंग में कमी करते हुए बेहद कम रिस्क वाले कैटेगरी में डाल दिया है। हालांकि, यात्रा करने वालों को सीडीसी ने जरूरी एहतियात बरतने की सलाह भी दी है। 

सीडीसी ने दी है ढील

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) और विदेश विभाग ने सोमवार को भारत और कुछ अन्य देशों के लिए सरकारी COVID-19 यात्रा रेटिंग (travel rating) में ढील दी। सीडीसी ने कहा कि उसने भारत के लिए अपनी COVID-19 यात्रा की सिफारिश को "लेवल 3 यानी हाई" से "लेवल 1: निम्न" में बदल दिया है। लेवल में ढील मिलने से भारत आने वाले अमेरिकियों को परेशानी नहीं होगी। 

इन देशों के लेवल में भी दी गई ढील

सीडीसी ने चाड, गिनी और नामीबिया को भी "लेवल 1" में रखा है। विदेश विभाग ने सोमवार को भारत के लिए अपनी यात्रा सलाह को "लेवल 2 यानि यात्रा करते समय अधिक सावधानी" से कम कर दिया, जो कम COVID-19 जोखिम को दर्शाता है। हालांकि, अपराध और आतंकवाद के जोखिम का भी हवाला दिया है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान