G-20 Summit 2023: दिल्ली में चल रही बैठक में रूस-अमेरिका पर दुनिया की नजर, आखिर क्यों?

Published : Mar 02, 2023, 09:15 AM ISTUpdated : Mar 02, 2023, 09:23 AM IST
Russia america

सार

जी-20 समिट को लेकर भारत पहुंचे कई देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक में अमेरिका और रूस पर सबकी नजर है। देर रात भारत पहुंचे यूएस के एंटोनी बिलिंकिन लेट होने के चलते जयशंकर प्रसाद की तरफ से दिए डिनर में शामिल नहीं हो सके।

नई दिल्ली. जी-20 समिट को लेकर भारत पहुंचे कई देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक में अमेरिका और रूस पर सबकी नजर है। देर रात भारत पहुंचे यूएस के एंटोनी बिलिंकिन लेट होने के चलते जयशंकर प्रसाद की तरफ से दिए डिनर में शामिल नहीं हो सके। आज पूरे दिनभर बैठक चलना है। ऐसे में यूक्रेन और रूस वॉर पर वॉशिंगटन और मॉस्को सख्त रूख अपना सकते है।

युद्ध से दुनिया पर असर को लेकर होगी चर्चा

फॉरेन सेक्रेटरी ने कहा कि विदेश मंत्रियों की बैठक में यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे विवाद पर विचार विमर्श किया जाएगा। युद्ध को लेकर मुख्य बिंदुओं पर अपने-अपने पक्ष रखे जाएंगे।

इसके अलावा युद्ध से पड़ रहे असर पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें फूड, एनर्जी और फर्टिलाइजर सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर बात होगी। इसके अलावा दुनिया में चल रहे अन्य विवाद और समस्याओं की चर्चा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है।

G20 के बाद इस बैठक में शामिल होंगे रूस के विदेशमंत्री 

भारत में हो रही जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मंगलवार को भारत पहुंच चुके हैं। वह रायसीना डायलॉग 2023 में भी शामिल होंगे।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?