पाकिस्तानी आतंकियों को बैन करने से रोकने पर अमेरिका ने चीन को चेताया, कहा- कोई नहीं करे आतंकवादियों की मदद

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने कहा है कि आतंकियों को ब्लैकलिस्ट करने के रास्ते में किसी भी देश को नहीं आना चाहिए। मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं और उनके मास्टरमाइंडों को सजा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 29, 2022 5:41 AM IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान में रहकर आतंकी संगठन चला रहे आतंकियों पर बैन लगाने की कोशिश को संयुक्त राष्ट्र में कई बार चीन ने नाकाम किया है। इस मामले को लेकर अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है और कहा है कि किसी भी देश को उनकी मदद नहीं करनी चाहिए। 

मुंबई में आयोजित UNSC (United Nations Security Council) के आतंकवाद निरोधी समिति की बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को इन प्रस्तावों का समर्थन करना चाहिए। किसी भी देश को उनके रास्ते में खड़ा नहीं होना चाहिए। ब्लिंकन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को यूएनएससी की 1267 सूची के तहत आतंकवादियों को बैन करने के प्रस्तावों का समर्थन करना चाहिए। दरअसल, यूएनएससी के तहत 1999 में गठित समिति द्वारा 1267 की सूची का रखरखाव किया जाता है।

चीन ने रोक दिया था हाफिज तलह सईद ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव
गौरतलब है कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के इशारे पर उसके द्वारा पाले जा रहे आतंकियों को कई बार ब्लैकलिस्टेड होने से बचाया है। पिछले दिनों चीन ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलह सईद को ब्लैकलिस्ट करने के लिए लाए गए प्रस्ताव को पास नहीं होने दिया था।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: नैन्सी पेलोसी को निशाना बनाने आए हमलावर ने उनके पति पर किया हमला, करनी पड़ी खोपड़ी की सर्जरी

26-11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की भयावहता याद करते हुए ब्लिंकन ने कहा, "नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में मारे गए लोगों में छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। हम भारत और उस दिन अपने लोगों को खोने वाले सभी देशों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हमें शोक से ज्यादा कुछ करना चाहिए। मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं और उनके मास्टरमाइंडों को सजा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: इमरान खान ने ISI को दी खुली धमकी, बोले- मेरा मुंह मत खुलवाओ, बोल दिया तो होगा बड़ा नुकसान

Share this article
click me!