यूपी में मास्क नहीं पहना तो 100 रुपए का जुर्माना, साथ ही 5-5 रुपए में दिए जाएंगे दो मास्क

Published : May 28, 2020, 07:16 PM ISTUpdated : May 28, 2020, 07:32 PM IST
यूपी में मास्क नहीं पहना तो 100 रुपए का जुर्माना, साथ ही 5-5 रुपए में दिए जाएंगे दो मास्क

सार

भारत में कोरोना के 1,58,930 मरीज हो चुके हैं। इसमें से 4540 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 67901 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी देश में 86 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 56 हजार केस हैं।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के 1,58,930 मरीज हो चुके हैं। इसमें से 4540 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 67901 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी देश में 86 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 56 हजार केस हैं। इसके बाद तमिलनाडु मे 18 हजार, दिल्ली में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार और राजस्थान में 7 हजार केस हैं। वहीं यूपी की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 246 नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश में 2820 एक्टिव केस है और 4062 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना वायरस से 189 मौतें हुई हैं। 


मास्क ने पहनने पर 100 रुपए का चालान
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा, मास्क का इस्तेमाल न करने पर लोगों से 100 रुपए का चालान तो ले ही रहे हैं अब यह व्यवस्था की गई है कि उन लोगों को दो मास्क 5 -5 रुपए में भी बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया, अब तक विभिन्न राज्यों से यूपी में 1411 ट्रेनें आ चुकी हैं और 19 लाख15 हजार लोग अब तक यहां आ चुके हैं। 


असम में कोरोना की स्थिति
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया, राज्य में 25 नए कोरोना  पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल कोरोना मामले 856 हो गए हैं। सक्रिय मामले 762 हैं।


धारावी में कोरोना की स्थिति
आज मुंबई के धारावी इलाके में 36 नए COVID19 पॉजिटिव केस सामने आए। कुल पॉजिटिव केस 1675 हो गए हैं। अभी तक कुल 61 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई फायर ब्रिगेड में COVID19 मामलों की कुल संख्या 41 है जिसमें से 22 लोगों का इलाज जारी है और 2 लोगों की मौत हो चुकी है।


पंजाब में कोरोना की स्थिति
पंजाब में आज 19 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2158 हो गई है। अब राज्य में कोरोना के 172 सक्रिय मामले हैं। 


कर्नाटक में कोरोना की स्थिति
राज्य में आज 115 नए COVID19 मामले दर्ज किए गए। कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 2533 हुई।


हिमाचल प्रदेश में कोरोना की स्थिति
हिमाचल प्रदेश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 276 है, जिसमें 200 एक्टिव केस, 67 ठीक और 5 मौतें शामिल हैं।


लद्दाख में कोरोना की स्थिति
लद्दाख में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 54 है, जिनमें 11 सक्रिय मामले और 43 ठीक मामले शामिल हैं।


मणिपुर में कोरोना की स्थिति
पिछले 24 घंटों में मणिपुर में 11 नए COVID19  मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या अब 55 हो गई है।


नागालैंड में कोरोना की स्थिति
नागालैंड में 9 नए COVID19 मामले सामने आए हैं अब मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई है। सभी 9 लोग चेन्नई से लौटे हैं।

कुछ रोचक और कुछ सेलेब्स वाले वीडियो, यहां क्लिक करके पढ़ें...

इंसानों की तरह होंठ हिलाकर बात करते हैं ये चिम्पांजी

लॉकडाउन 5.0 के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन? क्या है सच

कुछ ऐसा होगा भविष्य का कॉफी शॉप

इस एक्टर ने सरेआम पत्नी को किया था Kiss

बहुत ही खतरनाक हो सकता है इस तरह का मास्क पहनना

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली