यूपी की पिंक ई-रिक्शा चालक का कमाल, यूके का रॉयल पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

Published : May 24, 2024, 11:44 AM IST
arti

सार

यूपी की पिंक ई रिक्शा चालक को यूके के बकिंघम पैलेस में सम्मानित किया गया है। पिंक ई रिक्शा चालक आरती को लंदन में महिला शक्ति सम्मान से नवाजा गया है। 

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश की पिंक ई रिक्शा चालक ने लंदन में देश का नाम रोशन किया है। यूपी के बहराइच जिले की रहने वाली पिंक ई रिक्शा चालक आरती को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन में प्रतिष्ठित महिला शक्ति सम्मान से नवाजा गया है। सम्मानित होने के बाद महिला ई रिक्शा चालक बकिंघम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में किंग चार्ल्स III से भी मिलीं। आरती 75 वर्षीय सम्राट से मिलकर काफी खुश नजर आई। आरती को लंदन में मिले प्रिंस ट्रस्ट अवार्ड्स समारोह में विश्व प्रसिद्ध मानवाधिकार बैरिस्टर के नाम पर अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार मिला है।  

युवा लड़कियों को प्रेरणा देने पर किया सम्मानित
पिंक ई रिक्शा चालक आरती यूपी के बहराइच जिले की रहने वाली हैं। आरती को युवा महिला शक्ति को प्रेरणा देने के लिए सम्मानित किया है। महिलाओं की नई पीढ़ी में परिवर्तन लाने के लिए आरती को ये सम्मान दिया गया है। आरती ने सम्मान पाने के बाद बकिंघम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुईं।

मैंने चुनौतियों को स्वीकार किया
आरती ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं ऐसी चुनौतियों का सामना करने वाली अन्य लड़कियों को प्रेरित करने में सक्षम हूं। मैं अपने आप को स्वतंत्र महसूस कर रही हूं और अब दुनिया को भी अलग नजर से देख पा रही हूं। मैं सेल्फ डिपेंडेंट हो चुकी हूं। मैं अपने और बेटी के सपनों को भी पूरा करने में सक्षम हूं। आरती ने कहा कि उनकी पांच साल की बेटी है जिसके लिए उन्होंने लंदन की अपनी पहली यात्रा पर कुछ केक और एक जोड़ी जूते खरीदे हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान