कौन था विनय त्यागी? जिसकी हत्या की CBI जांच जरूरी-क्या पुलिस की मिलीभगत से हुआ कांड?

Published : Dec 28, 2025, 09:16 AM ISTUpdated : Dec 28, 2025, 09:18 AM IST

Vinay Tyagi Death CBI Investigation: हरिद्वार में पेशी के दौरान पुलिस वाहन पर फायरिंग में घायल गैंगस्टर विनय त्यागी की AIIMS ऋषिकेश में मौत हो गई। परिवार ने पुलिस पर साजिश का आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की है। दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी।

PREV
17
गैंगस्टर विनय त्यागी की गोली मारकर हत्या: क्या पुलिस भी शामिल थी?

Gangster Vinay Tyagi Murder Case: उत्तराखंड में दिनदहाड़े गैंगस्टर की हत्या ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरिद्वार के लक्सर फ्लाईओवर पर कोर्ट ले जाते समय कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी को गोली मार दी गई, जिसके तीन दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना सिर्फ एक गैंगवार नहीं, बल्कि पुलिस सुरक्षा, साजिश, इलाज में लापरवाही और करोड़ों की संपत्ति विवाद जैसे कई रहस्यमय सवाल खड़े करती है। अब मृतक के परिवार ने सीधे-सीधे पुलिस पर हत्या में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की है। 

27
कोर्ट ले जाते समय कैसे हुआ हमला?

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को विनय त्यागी को रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट ले जाया जा रहा था, तभी लक्सर फ्लाईओवर के पास दो बाइक सवारों ने पुलिस वाहन पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

37
AIIMS ऋषिकेश में इलाज के दौरान क्या हुआ?

गंभीर हालत में विनय त्यागी को AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां वह तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। लेकिन यहीं से मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया, क्योंकि परिवार ने इलाज में जानबूझकर लापरवाही का आरोप लगाया।

47
परिवार ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए?

AIIMS में मौजूद मृतक की बहन सीमा त्यागी ने आरोप लगाया कि सच को दबाने के लिए इलाज में लापरवाही की गई। विनय त्यागी ने अस्पताल में रहते हुए साजिश की आशंका जताई थी। उसने पुलिस की मिलीभगत की बात कही थी। सीमा त्यागी का दावा है कि एक डॉक्टर और देहरादून के एक बड़े ठेकेदार ने मिलकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश रची।

57
क्या जमीन और करोड़ों की संपत्ति बना वजह?

परिवार के अनुसार, विनय त्यागी को पहले झूठे मामलों में जेल भेजा गया, फिर उसकी पत्नी को दो दिन तक बंधक बनाया गया। आरोप है कि करोड़ों रुपये की जमीन अपने नाम ट्रांसफर करवाने के बाद ही उसे छोड़ा गया। यही वजह मानी जा रही है कि यह हत्या सिर्फ गैंगवार नहीं बल्कि संपत्ति विवाद से जुड़ी साजिश भी हो सकती है।

67
पुलिस का क्या कहना है?

हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल के मुताबिक दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के नाम सनी यादव और अजय हैं। सनी यादव पहले विनय त्यागी के लिए काम करता था। हत्या निजी दुश्मनी के चलते की गई। त्यागी महासभा और उसके पदाधिकारियों का दावा है कि “पुलिस ने एनकाउंटर से बचने के लिए अपराधियों से हत्या करवाई।” इस बयान ने पूरे मामले को और ज्यादा राजनीतिक और संवेदनशील बना दिया है।

77
कौन था विनय त्यागी?

विनय त्यागी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खैखेड़ी गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, डकैती, धोखाधड़ी, जैसे 57 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। सूत्रों के अनुसार, उसने दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई जगहों पर करोड़ों की बेनामी संपत्तियां बना रखी थीं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories