घुटने तक बर्फ में चलकर सीमा की रक्षा कर रहे जवान, रहे चाहे कितनी भी कड़ी चुनौती, नहीं रुकते इनके कदम

Published : Feb 08, 2022, 07:05 AM ISTUpdated : Feb 08, 2022, 07:12 AM IST
घुटने तक बर्फ में चलकर सीमा की रक्षा कर रहे जवान, रहे चाहे कितनी भी कड़ी चुनौती, नहीं रुकते इनके कदम

सार

हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में भी भारतीय सेना के जवान सीमा की निगेहबानी पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं। चाहे कितनी भी कड़ी चुनौती क्यों न हो सीमा की रक्षा के लिए गश्त लगा रहे इन जवानों के कदम नहीं रुकते।

नई दिल्ली। इन दिनों समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों के लोगों को जहां सुबह शाम कनकनी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सड़कों पर बर्फ जमा होने से कई जगह चल पाना भी मुश्किल है। ऐसे में लोग अपने घरों में गर्म बिस्तर में आराम को तरजीह दे रहे हैं। 

हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में भी भारतीय सेना के जवान सीमा की निगेहबानी पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश का लद्दाख हो या उत्तराखंड में चीन से लगती सीमा। इस इलाके में सर्दी के मौसम में तापमान लगातार माइनस में बना रहता है। बर्फबारी के चलते जवानों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। चाहे कितनी भी कड़ी चुनौती क्यों न हो सीमा की रक्षा के लिए गश्त लगा रहे इन जवानों के कदम नहीं रुकते।

भारतीय सेना ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में चीन से लगती सीमा के पास गश्त कर रहे जवानों का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सैनिकों की एक टुकड़ी बर्फ से ढ़ंके पहाड़ी इलाके में गश्त कर रही है। स्नो बूट पहने ये जवान राइफल लेकर बर्फ के बीच चल रहे हैं। जवानों ने पीठ पर गोलियां, राशन और अन्य जरूरी सामानों से भरा बैग भी टांग रखा है। वीडियो के अगले हिस्से में जवान घुटने से भी अधिक गहराई तक बर्फ में गश्त करते दिख रहे हैं। पूरे कॉम्बैट गियर (लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले सामान) के साथ ये जवान राइफल लिए गश्त कर रहे हैं। जवानों ने पीठ पर स्की बांध रखा है। बर्फ में अपना संतुलन बनाने के लिए जवान स्की स्टीक का सहारा ले रहे हैं। 

जवानों को मिली स्की की ट्रेनिंग
भारतीय सेना के जवान उत्तराखंड में चीन से लगी सीमा पर स्की का इस्तेमाल कर भारी बर्फीले इलाकों में गश्त कर रहे हैं। इस साल सीमा से लगे इलाकों में बहुत भारी हिमपात हुआ है, जिससे इन इलाकों में गश्त लगाना बहुत मुश्किल हो गया है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि जवान सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने अभियान के क्षेत्रों में घूमने के लिए स्की का उपयोग कर रहे हैं। इससे गश्त के दौरान अधिक क्षेत्र कवर करने में मदद मिलती है और उन जगहों पर आवाजाही तेज हो जाती है जहां स्की का इस्तेमाल किया जा सकता है। भारतीय सेना के अधिकारियों के अनुसार सैनिकों को स्की का उपयोग करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। 

बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा पर एक साल से अधिक समय से तनातनी है। LAC पर दोनों तरफ से सैनिकों की भारी तैनाती की गई है। भारत और चीन की सीमा 3488 किलोमीटर है। इसमें से 345 किलोमीटर लंबी सीमा उत्तराखंड से लगी है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 1126, जम्मू-कश्मीर में 1597, सिक्किम में 220 और हिमाचल प्रदेश में 200 किलोमीटर लंबी सीमा है।
 

ये भी पढ़ें


Kashmir में फिलिस्तीन जैसी स्थिति बताने वाले डॉक्यूमेंट्री से रूस की सरकार ने पल्ला झाड़ा

Hyundai के बाद KFC Pakistan ने कश्मीर को लेकर किया विवादित पोस्ट, KFC इंडिया ने मांगी माफी

नेहरू जी तो कोरिया की लड़ाई को भी भारत की महंगाई का कारण बताते थे, मोदी ने पढ़ा लाल किले से दिया गया उनका भाषण

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा