
Uttarakhand Nurse raped and murdered: पश्चिम बंगाल के बाद अब उत्तराखंड में एक महिला का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई है। पीड़िता एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। 30 जुलाई की शाम को वह अस्पताल से ड्यूटी पूरी कर अपने घर जाने के लिए ऑटो पकड़ी थी लेकिन घर नहीं पहुंची। 8 अगस्त को नर्स की लाश यूपी पुलिस ने रिकवर किया है। नर्स का शव उसके किराये के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक खाली प्लॉट में मिला है। आरोपी को राजस्थान से अरेस्ट किया गया है। पीड़िता की बहन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उत्तराखंड के प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी नर्स
उत्तराखंड के एक प्राइवेट अस्पताल में पीड़िता काम करती थी। अस्पताल यूपी बॉर्डर के पास स्थित है। 30 जुलाई की शाम को वह ड्यूटी पूरा करने के बाद अस्पताल से घर जाने के लिए निकली। पुलिस ने जब्त किए सीसीटीवी फुटेज में उसे ई-रिक्शा में बैठते हुए दिखाया गया है। महिला नर्स यूपी के बिलासपुर में काशीपुर रोड पर किराया के घर पर रहती थी। लेकिन उस शाम वह घर नहीं पहुंची। नर्स के घर नहीं पहुंचने पर उसके 11 साल के बेटे ने अपनी मौसी को फोन किया। घरवालों ने नर्स का पता नहीं लगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। नर्स की बहन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया।
9 दिनों बाद मिली शव
गुमशुदगी दर्ज होने के 9 दिन बाद यूपी पुलिस को डिबडिबा गांव में नर्स के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक खाली प्लॉट में शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि महिला के मोबाइल फोन से आरोपी का पता लगाया गया। आरोपी धर्मेंद्र यूपी के बरेली का रहने वाला है। उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में धर्मेंद्र ने नर्स को अगवा किया। महिला अपने अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग में जा रही थी कि उसने उस पर हमला कर दिया। उसे फिर घसीटकर झाड़ियों में ले गया। वहां उसका रेप किया और उसी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।
उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रेपिस्ट ने उसका फोन और पर्स से 3000 रुपये भी चुराए। फोन की वजह से वह पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें:
कोलकाता रेप-मर्डर: ममता बनर्जी ने कांग्रेस-वामपंथी नेताओं से पूछे सवाल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.