लाल किला पर तिरंगा न फहराने वाले प्रधानमंत्रियों के अनसुने किस्से

15 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 11वीं बार देश को संबोधित किया और तिरंगा फहराया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दो प्रधानमंत्री ऐसे भी रहे जिन्हें लाल किले पर तिरंगा फहराने का सौभाग्य नहीं मिला?

Dheerendra Gopal | Published : Aug 15, 2024 2:02 PM IST / Updated: Aug 15 2024, 07:39 PM IST

Tiranga hoisting at Lal Quila: 15 अगस्त 2024 को लाल किला की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार देश को संबोधित किया। देश के प्रधानमंत्री यहां तिरंगा फहराते हैं और इसके बाद पूरे देश में झंडा फहराया जाता है। लेकिन आजाद भारत में दो ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिनको लाल किला पर तिरंगा फहराने का सौभाग्य नहीं मिल सका। जबकि जवाहर लाल नेहरू अबतक से सबसे अधिक बार लाल किला पर तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्री हैं।

1947 में 14 और 15 अगस्त की आधी रात थी जब 200 साल की अंग्रेजों की गुलामी से देश आजाद हुआ था। उस साल 15 अगस्त के एक दिन पहले सूरज डूबने के साथ ही 200 साल तक अंग्रेजी हुकूमत की निशानी रहे युनियन जैक झंडे को उतारा गया और तिरंगा लहराया।

Latest Videos

नेहरू ने पहली बार आजाद भारत में फहराया था तिरंगा

15 अगस्त 1947 को प्रिंसेस पार्क में जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार आजाद भारत का तिरंगा फहराया। इसके बाद 16 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर पर भारत का झंडा लहराया गया। वह साल इतिहास में इकलौता था जब 15 अगस्त को लाल किले पर तिरंगा नहीं फहराया गया था।

1947 के बाद हर 15 अगस्त को लाल किला पर फहराया तिरंगा

1947 के बाद हर साल आजादी की सालगिरह पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं।

पंडित नेहरू सबसे अधिक बार लहरा चुके हैं तिरंगा

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किला पर अबतक सबसे अधिक बार झंडा फहराया है। नेहरू जी ने 17 बार लाल किला पर तिरंगा फहराया है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी 16 बार लाल किला पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। नरेंद्र मोदी 15 अगस्त 2024 को लाल किला पर 11वीं बार तिरंगा फहराएंगे।

दो प्रधानमंत्री एक बार भी नहीं फहराए लालकिला पर तिरंगा

देश के दो ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लाल किला पर एक बार भी तिरंगा नहीं फहराया है। लाल किला पर झंडा न फहरा पाने वालों में कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा और प्रधानमंत्री चंद्रशेखर शामिल हैं। गुलजारीलाल नंदा दो बार 13-13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। पहली बार 27 मई से 9 जून 1964 तक और दूसरी बार 11 जनवरी से 24 जनवरी 1966 तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे। चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक 8 महीनों तक प्रधानमंत्री रहे।

यह भी पढ़ें:

स्वतंत्रता दिवस: राहुल गांधी को बैठाने को लेकर बवाल, कांग्रेस का मोदी पर निशाना

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.