वाल्मीकि नगर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, जेडीयू के सुनील महतो 98675 वोट से जीते, RJD के दीपक यादव हारे

Published : Jun 04, 2024, 04:06 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 07:35 PM IST
VALMIKI NAGAR Lok Sabha Election Result 2024

सार

VALMIKI NAGAR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू के सुनील महतो (Sunil Kumar) जीत गये हैं, जबकि RJD पार्टी की तरफ से दीपक यादव (Deepak Yadav) चुनावी मैदान में हार मिली है।

VALMIKI NAGAR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार की वाल्मीकि नगर सीट से चुनावी मैदान में उतरे जेडीयू के सुनील महतो (Sunil Kumar) जीत गये हैं, जबकि RJD के दीपक यादव (Deepak Yadav) को चुनावी मैदान में हार का सामना करना पड़ा। जेडीयू सुनील महतो को कुल 523422 वोट मिले, इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी RJD के दीपक यादव को 98675 वोटों से हरा दिया। दूसरे नंबर पर रहे दीपक यादव को कुल 424747 वोट मिले जबकि तीसरे नंबर पर रहे इंडिपेंडेंट कैंडिडेट प्रवेश कुमार मिश्रा@अनूप को मात्र 23225 वोट मिले।

वाल्मिकी नगर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में जदयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने जीत दर्ज की थी। उनपर 4 केस दर्ज थे।

- 10वीं पास बैद्यनाथ प्रसाद के पास 1.79 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। उनपर 29.15 लाख रुपए कर्ज था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सतीश दूबे को जीत मिली थी। उनके खिलाफ तीन केस दर्ज थे।

- 10वीं पास सतीश दूबे के पास 60.61 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति थी। उनपर 6.26 लाख रुपए कर्ज था।

- 2009 के चुनाव में जदयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो जीते थे। तब उनपर एक केस दर्ज था।

- बैद्यनाथ प्रसाद ने 2009 में अपनी संपत्ति 44.28 लाख रुपए बताई थी। उनपर 5.20 लाख रुपए कर्ज था।

- वाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र को पहले बगहा के नाम से जाना जाता था। 2008 में इसे वाल्मिकी नगर नाम मिला।

- वाल्मिकी नगर निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें (वाल्मिकी नगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया और सिकटा) शामिल हैं।

नोटः 2019 के लोकसभा इलेक्शन में वाल्मिकी नगर सीट पर 1665502 मतदाता, जबकि 2014 में मतदाता की संख्या 1456598 थी। जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो 2019 में जीतकर आए और सांसद बने। 602660 वोट पाकर महतो ने कांग्रेस उम्मीदवार शाश्वत केदार को हराया था। उन्हें कुल 248044 वोट मिला था। वहीं, वाल्मिकी नगर की जनता ने 2014 के इलेक्शन में बीजेपी को बहुमत दिया और सतीश चंद्र दुबे को सांसद बनाया। 364013 वोट पाकर सतीश चंद्र ने कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णमासी राम (246218 वोट) को हराया था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

इंडिगो संकट का 5वां दिन: चेन्नई–हैदराबाद में 200+ फ्लाइट्स कैंसिल-आखिर एयरलाइन में चल क्या रहा है?
गोवा नाइटक्लब आग: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ वारंट जारी-क्या नियमों की अनदेखी थी?