
VALSAD Lok Sabha Election Result 2024 : गुजरात की वलसाड सीट पर भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर जीत हुई है। बीजेपी प्रत्याशी धवल पटेल (Dhawal Patel) ने कांग्रेस उम्मीदवार अनंत भाई पटेल (Anantkumar Hasmukhbhai Patel) को बड़े अंतर से हरा दिया है। धवल पटेल को इस चुनाव में कुल 764226 मिले हैं। उनकी जीत का अंतर 210704 वोट है। इस जीत के बाद उनके कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
वलसाड लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 के चुनाव में भाजपा के डॉ. के. सी. पटेल ने जीत दर्ज की थी। उनके खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं था।
- ग्रेजुएट प्रोफेशनल के.सी. पटेल ने अपनी संपत्ति 6.82 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी। उनपर कर्ज नहीं था।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के के.सी. पटेल बलसाड से जीतकर सांसद बने थे।
- के.सी. पटेल ने 2014 में अपनी संपत्ति 13.11 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी। उनपर 23.81 लाख रुपए कर्ज था।
- 2009 के चुनाव में कांग्रेस के किसानभाई वेस्ताभाई पटेल को जीत मिली थी। उनके खिलाफ 2 केस दर्ज थे।
- 12वीं पास किसानभाई के पास 15.20 लाख रुपए की संपत्ति थी। कर्ज नहीं था।
- 2009 के चुनाव से पहले वलसाड को बुलसार के नाम से जाना जाता था। 2004 में यहां कांग्रेस के किसानभाई वेस्ताभाई पटेल को जीत मिली थी।
- किसानभाई वेस्ताभाई पटेल पर 2004 में भी दो केस दर्ज थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 2.79 लाख रुपए बताई थी।
नोटः वलसाड लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान यहां पर कुल वोटर 1671030 थे, जबकि 2014 में वोटर्स की संख्या 1512061 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. के. सी. पटेल 2019 का चुनाव जीता। 771980 वोट पाकर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी जीतूभाई हरजीभाई को हराया था। उन्हें 418183 वोट मिला था। वहीं, वलसाड की जनता ने 2014 में इस सीट पर कमल खिलाया था। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. केसी पटेल 617772 वोट पाकर सांसद बने और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार किशनभाई वेस्ताभाई पटेल (409768 वोट) को 208004 वोट से हराया था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.