
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र से 141 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है। विपक्षी सांसद अपने निलंबन के खिलाफ विरोध भी कर रहे हैं। मंगलवार को निलंबन के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री खूब वायरल हो रही है। इस मिमिक्री पर धनखड़ ने आपत्ति दर्ज कराई है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि व्यक्तिगत हमला उनके किसान परिवार की पृष्ठभूमि और जाट समुदाय की वजह से है। इससे उनका अपमान हुआ है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.