लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी ने लोगों से पूछा सांसदों ने किया कैसा काम, सर्वे में शामिल होकर आप भी दे सकते हैं जवाब

Published : Dec 19, 2023, 03:52 PM ISTUpdated : Dec 19, 2023, 03:56 PM IST
Jan Man Survey

सार

नमो ऐप पर 'जन-मन-सर्वे' शुरू किया गया है। इसमें मोदी सरकार और सांसदों के कामकाज पर जनता का फीडबैक लिया जा रहा है। 

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के कामकाज के प्रति लोगों के विचार जान रहे हैं। इसके साथ ही वह यह भी पता कर रहे हैं कि सांसदों ने कैसा काम किया और लोगों का उनके प्रति फीडबैक कैसा है।

इसके लिए नमो ऐप पर 'जन-मन-सर्वे' शुरू किया गया है। इस सर्वे में शामिल होकर आप भी अपने विचार शेयर कर सकते हैं। सर्वे में सवाल पूछे गए हैं और उनके जवाब देने के लिए ऑप्शन दिए गए हैं।

'जन-मन-सर्वे' में पूछे गए हैं ये सवाल

  • मोदी सरकार के कुल मिलाकर प्रदर्शन को आप कैसी रेटिंग देंगे?
  • क्या आप अतीत की तुलना में अपने भविष्य के बारे में अधिक आशावादी महसूस करते हैं?
  • दुनिया में भारत के बढ़ते कद के बारे में आपका क्या मत है?
  • दिए गए 12 सेक्टर में केंद्र सरकार द्वारा की गई प्रगति की रेटिंग दें।
  • मोदी सरकार की योजनाओं से क्या आपको खुद लाभ हुआ है?
  • क्या आप अपने सांसद तक पहुंच पाते हैं और क्या वह क्षेत्र में दिखते हैं?
  • क्या आपको अपने सांसद के पहलों के बारे जानकारी है?
  • क्या आप अपने सांसद के काम से संतुष्ट हैं?
  • क्या आपके सांसद आपके क्षेत्र में लोकप्रिय हैं?
  • अपने क्षेत्र के तीन सबसे लोकप्रिय भाजपा नेताओं के नाम बताएं।
  • अपने निर्वाचन क्षेत्र में निम्नलिखित की स्थिति से अपनी संतुष्टि का मूल्यांकन करें? इसमें सड़क, बिजली, पीने के पानी, हेल्थकेयर, शिक्षा, राशन संबंधी मामले, नौकरी के अवसर, कानून-व्यवस्था और सफाई पर राय मांगी गई है।
  • जब आप मतदान करेंगे तो कौन सा मुद्दा आपके लिए मुख्य होगा?
  • क्या आप लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को वोट देना चाहते हैं?
  • क्या आपको विकसित भारत का एम्बेसडर बनने में रुची है?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके