किसान सम्मान निधि योजना में भ्र्ष्टाचार, वसूली का वीडियो वायरल

जालौन में एक लेखपाल पर किसान सम्मान निधि योजना में फार्म के सत्यापन के नाम पर रूपए वसूली करने का आरोप लगा है। वसूली का वीडियो भी सामने आया है। 

rohan salodkar | Published : Jul 4, 2019 7:15 AM IST / Updated: Jul 12 2019, 02:21 PM IST

जालौन:  कोंच तहसील में तैनात एक लेखपाल ने हर एक फार्म सत्यापन के नाम पर सौ-सौ रूपए वसूली की बोली लगा रखी है, जो किसानों से खुलेआम वसूली करता है। वसूली का वीडियो भी सामने आया है। एडीएम प्रमिल कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेकर लेखपाल को निलंबित कर दिया है। 


वीडियो में दिखने वाले लेखपाल का नाम वीर सिंह निरंजन है। वह कोंच तहसील में तैनात है। लेखपाल ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों में किसानों से हर एक फार्म के सत्यापन के लिए सौ रूपए मूल्य तय किया है। वीडियो में लेखपाल वीर सिंह किसानों से रूपए लेते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। फार्म के हिसाब से रूपए कम होने पर वह फार्म वापस करने की धौंस भी दिखाता है। जब किसान ने बकाया रुपए दे देने का वादा किया तो लेखपाल ने रूपए जेब में रख लिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जालौन के एडीएम प्रमिल कुमार ने मामले को संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर जांच बैठा दी है।

 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर क्यों बंट गए मुस्लिम देश?
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |