वरिष्ठ IRS अफसर विवेक जौहरी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त

Published : Nov 28, 2021, 11:08 PM IST
वरिष्ठ IRS अफसर विवेक जौहरी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त

सार

कार्मिक मंत्रालय ने रविवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी। जौहरी वर्ष 1985 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) अधिकारी हैं। 

नई दिल्ली। सीनियर ब्यूरोक्रेट विवेक जौहरी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने रविवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी। जौहरी वर्ष 1985 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) अधिकारी हैं। वे वर्तमान में CBIC में सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सीबीआईसी के अध्यक्ष के रूप में जौहरी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह एम अजित कुमार की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन
जनगणना 2027: 33 सवालों में देनी होगी कौन-कौन सी जानकारी? इनमें पहली बार क्या होगा?