पुतिन ने पीएम मोदी से कहा- रूसी सैनिक सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए कर रहे हर संभव प्रयास

यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। पुतिन ने नरेंद्र मोदी से कहा कि रूसी सैनिक सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 7, 2022 3:10 PM IST

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग (Russia Ukraine War) के चलते यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस संबंध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से फोन पर बात की। इस दौरान पुतिन ने नरेंद्र मोदी से कहा कि रूसी सैनिक सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

भारत में रूसी दूतावास के बयान के अनुसार पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति और युद्धग्रस्त देश से भारतीय नागरिकों को निकालने पर चर्चा की। इस दौरान पुतिन ने नागरिकों और विदेशी नागरिकों की निकासी के लिए मानवीय गलियारों को खोलने के लिए कीव, मारियुपोल, खार्किव और सुमी में युद्धविराम स्थापित करने के रूसी बलों के फैसले के बारे में पीएम मोदी को सूचित किया।

Latest Videos

रूसी दूतावास के अनुसार पुतिन ने पीएम मोदी को बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रवादी बल और विभिन्न प्रकार के उकसावे का प्रयोग कर युद्धग्रस्त इलाके से आम लोगों को निकलने से रोक रहे हैं। पुतिन ने बताया कि खार्किव में भारतीय छात्रों को पकड़कर रखा था। कीव के अधिकारियों पर मजबूत अंतरराष्ट्रीय दबाव पड़ा तो छात्र शहर छोड़ने में कामयाब हो सके। 

यह भी पढ़ें- जेलेंस्की के बाद मोदी ने की पुतिन से बातचीत, भारतीयों की यूक्रेन से सुरक्षित निकासी का रूस ने किया प्रॉमिस

भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद के लिए पीएम ने जताया आभार
पुतिन ने यह भी बताया कि सूमी से भारतीय नागरिकों की निकासी सुनिश्चित करने के लिए रूसी सैन्यकर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने हमवतन लोगों को उनकी मातृभूमि वापस करने के लिए किए गए उपायों के लिए रूसी पक्ष का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर रूसी राष्ट्रपति ने रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के लिए अपने आकलन को रेखांकित किया। बता दें कि पीएमओ के एक बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने सुझाव दिया है कि रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के बीच सीधी बातचीत से संकट के समाधान के लिए चल रहे शांति प्रयासों में काफी मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- एशियानेट एक्सक्लूसिवः 'हम जाने को तैयार थे, लेकिन यूक्रेन की यूनिवर्सिटी ने हमें नहीं जाने दिया...'

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
गैस से क्रेडिट कार्ड तक...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 नियम । 1 October New Rule