
गुवाहाटी. असम में बाढ़ (Flood in Assam) और भूस्खलन(Landslide) ने हाहाकार मचा दिया है। राज्य के 27 जिलों में तबाही के भयंकर मंजर दिखाई दे रहे हैं। इस बीच असम राइफल्स, सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के जवान रेस्क्यू चला रहे हैं, वहीं वॉलिंटियर्स भी लोगों की जान बचाने जी-जान से जुटे हुए हैं। बता दें कि असम में 6 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आपदा में 27 लोगों की मौत हुई है, जबकि 37 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा।
मुसीबत में नायक बनकर आए वॉलिंटियर्स
यह तस्वीर नेहरू युवा केंद्र(NYKs) के स्वयंसेवक(Volunteer) रूपक दास(Nyks Volunteer RUPAK DAS) की है। जो राज्येश्वरपुर गांव में फंसे लोगों की मदद के लिए लगातार जुटे हुए हैं। उन्होंने 3 परिवारों के 8 सदस्यों की जान बचाई। सोशल मीडिया पर उनके इस काम को सराहा जा रहा है। लोगों ने लिखा-"हम इस स्वैच्छिक भावना को सलाम करते हैं और ऐसे रत्नों पर गर्व है।" बता दें कि आशंका जताई जा रही है कि नुकसान का सही आकलन बाढ़ का पानी उतरने के बाद ही पता चलेगा। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में महामारी, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विनाश और रोजी-रोटी का संकट खड़ा होगा। हालांकि सामाजिक संस्थाएं लगातार मदद के लिए आगे आ रही हैं।
लगातार बारिश का अलर्ट
बराक घाटी में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। यहां हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। असम का हाल यह है कि कई स्टेशन बर्बाद हो गए। पटरियां उखड़ गईं। बाढ़ के बीच हुए भूस्खलन से हर तरफ कीचड़ और पानी भर गया है। बाढ़ प्रभावित जिलों से करीब 8,054 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 48 हजार से ज्यादा लोगों को 248 राहत शिविरों में भेजा गया है। असम का होजई और कछार में बाढ़ का सबसे बुरा हाल है। अकेले होजई जिले से 2 हजार से ज्यादा लोगों को सेना ने सुरक्षित निकाला है। मौसम का आकलन करने वाली प्राइवेट संस्था स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, असम के अलावा तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ सिक्किम में लगातार भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें
बारिश ने उतारी 'गर्मी' की लू, पर कई राज्यों में रेड अलर्ट से खतरा, जानिए विभिन्न राज्यों के मौसम का हाल
असम में बाढ़ और भूस्खलन से मची भयंकर तबाही दिखातीं 10 तस्वीरें, मंजर ऐसा कि लोगों के होश उड़ जाएं