नई दिल्ली. मेघालय और नागालैंड चुनाव(Meghalaya Nagaland Assembly Elections) के लिए सोमवार (27 फरवरी) को वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक मेघालय में 74% जबकि नागालैंड में 83% वोटिंग हुई। 60-60 सीटों वाले विधानसभा में 59-59 सीट पर चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान कुछ छुटपुट हिंसक घटनाएं भी हुई, लेकिन लोगों ने बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया। दोनों राज्यों के नतीजे 2 मार्च को त्रिपुरा के साथ आएंगे। बता दें, मेघालय और नगालैंड दोनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। मेघालय में 3,419 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जबकि नागालैंड में 2351 पोलिंग बूथ। नागालैंड की 60 सीट में 59 सीट पर ही वोटिंग हुई, क्योंकि यहां की 1 सीट पर कांग्रेस कैंडीडेट ने नाम वापस ले लिया था। इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया था। दूसरी तरफ मेघालय में UDP प्रत्याशी एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग सीट पर वोटिंग नहीं हो सकी।
07:51 PM (IST) Feb 27
नागालैंड की 60 सीट में 59 सीट पर ही वोटिंग हुई, क्योंकि यहां की 1 सीट पर कांग्रेस कैंडीडेट ने नाम वापस ले लिया था। इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया था। दूसरी तरफ मेघालय में UDP प्रत्याशी एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग सीट पर वोटिंग नहीं हो सकी।
07:50 PM (IST) Feb 27
60-60 सीटों वाले नागालैंड और मेघालय विधानसभा की 59-59 सीट पर चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान कुछ छुटपुट हिंसक घटनाएं भी हुई, लेकिन लोगों ने बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया।
01:52 PM (IST) Feb 27
दोपहर 1 बजे तक मेघालय चुनाव 2023 में 44.73% और नागालैंड चुनाव 2023 में 57.06% मतदान दर्ज किया गया।
11:51 AM (IST) Feb 27
सुबह 11 बजे तक मेघालय चुनाव 2023 में 26.70% और नागालैंड चुनाव में 35.76% मतदान दर्ज किया गया।
11:33 AM (IST) Feb 27
मेघालय: मुख्यमंत्री कोनराड संगमा मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए तुरा में मतदान करने पहुंचे। तस्वीरें बूथ संख्या 29 की हैं।
10:13 AM (IST) Feb 27
सुबह 9 बजे तक मेघालय चुनाव 2023 में रिकॉर्ड 12.06% और नागालैंड चुनाव में 15.76% मतदान दर्ज किया गया।
09:10 AM (IST) Feb 27
मेघालय: भाजपा विधायक अलेक्जेंडर लालू हेक ने ईस्ट खासी हिल्स में मतदान किया। उन्होंने कहा, “हम लोगों ने कड़ी मेहनत की है। हमें जनता का आर्शीवाद मिलेगा। हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी आएगी।”
08:36 AM (IST) Feb 27
मेघालय विधानसभा चुनाव में शुरुआती मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए पहले पांच शुरुआती मतदाताओं को मोमेंटो मिला। वीडियो- गारो हिल्स में तुरा से
08:35 AM (IST) Feb 27
नागालैंड के शमातोर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे।
08:22 AM (IST) Feb 27
पीएम मोदी ने मेघालय और नागालैंड के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। मोदी ने ट्वीट किया, "मेघालय और नगालैंड के लोगों, खासकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।" त्रिपुरा के अलावा दोनों राज्यों में मतगणना दो मार्च को होनी है।
07:41 AM (IST) Feb 27
नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। तस्वीरें कोहिमा में ऑफिसर्स हिल कॉलोनी के बूथ संख्या-20 से हैं।
07:41 AM (IST) Feb 27
मेघालय: ईस्ट खासी हिल्स में मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र के बाहर लोग मतदान करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। (तस्वीरें बूथ संख्या-14 की हैं)
06:20 AM (IST) Feb 27
नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी मिलकर चला रही है। उनके साथ पूर्व सत्ताधारी पार्टी नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) का भी गठबंधन है। राज्य की 60 सीटों में से 59 पर वोटिंग है। अकुलुतो निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार काजेतो किनिमी निर्विरोध जीत गए हैं।
06:19 AM (IST) Feb 27
मेघालय में सभी पार्टियां अपने बूते इलेक्शन लड़ रही हैं। 2018 में बीजेपी और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बीच गठबंधन था, लेकिन इस बार नहीं। मेघालय के पूर्व मंत्री और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के कारण Sohiong सीट पर वोटिंग टल गई है।