ट्रम्प के खिलाफ वॉशिंगटन पोस्ट ने चलाई थी फेक न्यूज; अब दो महीने बाद मीडिया संस्थान ने स्वीकारी गलती

Published : Mar 16, 2021, 03:47 PM IST
ट्रम्प के खिलाफ वॉशिंगटन पोस्ट ने चलाई थी फेक न्यूज; अब दो महीने बाद मीडिया संस्थान ने स्वीकारी गलती

सार

वॉशिंगटन पोस्ट ने गुरुवार को अपनी गलती को सार्वजनिक तौर पर छापते हुए लिखा कि इस रिपोर्ट के दो महीने बाद जॉर्जिया के स्टेट सेक्रेटरी ने डोनाल्ड ट्रम्प और चुनाव अधिकारी की बातचीत का ऑडियो जारी किया है। इस रिकॉर्डिंग के मुताबिक, वॉशिंगटन पोस्ट में ट्रम्प को लेकर किया गया दावा गलत साबित होता है।

वॉशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को करीब 3 महीने बीत गए हैं। ऐसे में अमेरिकी अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर अपनी एक खबर में सुधार किया है। दरअसल, जनवरी में वॉशिंगटन पोस्ट ने दावा किया था कि ट्रम्प ने जॉर्जिया के शीर्ष चुनाव अधिकारी को फोन कर कहा था कि वे अगर चुनाव में धोखाधड़ी का पता लगाते हैं, तो वे नेशनल हीरो होगे। लेकिन अब वॉशिंगटन पोस्ट में इस रिपोर्ट में सुधार किया है। 

वॉशिंगटन पोस्ट ने गुरुवार को अपनी गलती को सार्वजनिक तौर पर छापते हुए लिखा कि इस रिपोर्ट के दो महीने बाद जॉर्जिया के स्टेट सेक्रेटरी ने डोनाल्ड ट्रम्प और चुनाव अधिकारी की बातचीत का ऑडियो जारी किया है। इस रिकॉर्डिंग के मुताबिक, वॉशिंगटन पोस्ट में ट्रम्प को लेकर किया गया दावा गलत साबित होता है। यह सोर्स के हवाले से छापा गया था। 

क्या कहा था ट्रम्प ने?
 वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने अधिकारी को 'धोखाधड़ी का पता लगाने' के लिए नहीं कहा था ना ही ये कहा था कि वे ऐसा करती हैं तो नेशनल हीरो होंगी। इसके बजाय, ट्रम्प ने जांचकर्ता से फुल्टन काउंट में मतपत्रों की जांच करने की अपील की थी उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास इस समय देश का सबसे महत्वपूर्ण काम है।

मीडिया ने मेरे और मेरी पार्टी के खिलाफ झूठ फैलाया- ट्रम्प
इस मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि मेरे और रिपब्लिकन के खिलाफ मीडिया की त्रुटियां, चूक, गलतियां और एकमुश्त झूठ हमेशा एक दिशा में जारी रहा। हालांकि, उन्होंने गलती सुधारने को लेकर वॉशिंगटन पोस्ट को धन्यवाद कहा। 

भाजपा सांसद ने पोस्ट के पूर्वाग्रह पर उठाए सवाल
 

 

 

PREV

Recommended Stories

गोवा नाइटक्लब आग: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ वारंट जारी-क्या नियमों की अनदेखी थी?
पतली एग्जिट, ताड़ के पत्तों का ढांचा, बड़ी DJ नाइट और फिर चीखों से गूंज उठा गोवा नाइटक्लब