Waynad landslide: वायनाड में 276 की मौत, 240 लापता, पीड़ितों से मिलेंगे राहुल

Published : Aug 01, 2024, 07:52 AM ISTUpdated : Aug 01, 2024, 09:01 AM IST
waynad

सार

वायनाड में भूस्खलन के तीन दिन बाद भी अभी काफी संख्या में लोग लापता हैं। मरने वालों की संख्या 276 पहुंच गई है। इसके साथ ही 240 अभी भी लापता हैं। क्षेत्र में रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वायनाड जाएंगे।

नेशनल न्यूज। केरल में आई प्राकृतिक आपदा ने सैकड़ों घर बर्बाद कर दिए। वायनाड में भूस्खलन के तीन दिन बाद मरने वालों की संख्या 276 पहुंच गई है। इसके साथ ही 240 लोगों का अभी भी कुछ पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ और सेना की ओर से क्षेत्र में रेस्क्यू कार्य लगातार तीसरे दिन भी जारी है। अस्पतालों में घायलों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। मेडिकल स्टाफ्स की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आज वायनाड पीड़ितों से मिलने के लिए जाएंगे। 

सेना और बचाव टीम ने 1000 से अधिक लोगों को बचाया
वायनाड में घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ के साथ ही सेना के जवान भी बचाव कार्य में लगे हैं। मुंडक्कई और चूरलमाला में बुधवार तक करीब 1000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। अफसरों का कहना है कि जिस तरह से लाशें बहकर आ रही हैं और मलबा हटाने के बाद कीचड़ और मिट्टी में दबी मिल रही हैं, उसे देखकर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि अभी कितने लोग इस संकट में फंसे हैं। हेलीकॉप्टर के जरिए भी गश्त कर लोगों को तलाश करने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ें केरल में तबाही के 5 Video: वायनाड में 205 की मौत, युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी

बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत
सेना के जवानों का कहना है कि केरल में लगातार हो रही बारिश के कारण वायनाड में रेस्क्यू कार्य में भी दिक्कत हो रहा है। बाढ़ से मिट्टी में कटान के कारण फिर से भूस्खलन की खतरा भी है। मलबा हटाने के दौरान कई बार मिट्टी दरक जा रही है। ऐसे में बचाव कार्य और लोगों को तलाशने में भी परेशानी हो रही है। फिर भी रेस्क्यू कार्य चल रहा है।

वायनाड में पीड़ितों से मिलेंगे राहुल और प्रियंका गांधी
भूस्खलन से 276 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड जाएंगे और पीड़ितों से मिलेंगे। राहुल गांधी 2019 में वायनाड से सांसद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मृतकों के परिजनों से मिलने के साथ राहत शिविरों का दौरा करेंगी। दोनों नेता अस्पताल में घायलों से भी मिलने जाएंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान