
Weather Alert Today: एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 से 7 मई तक दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान और कई उत्तर भारतीय राज्यों के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
IMD के अनुसार, यह बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हो रहा है, जो उत्तर भारत में ठंडी हवाओं और तेज़ तूफानी गतिविधियों को जन्म दे रहा है। इससे न सिर्फ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, बल्कि ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
दिल्ली-NCR में 6 और 7 मई को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 40 से 50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। अगले 48 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की फुहारों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
बिहार के नवादा, गया, औरंगाबाद और सिवान समेत कई जिलों में 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के गाज़ियाबाद, नोएडा, मेरठ और लखनऊ में तेज़ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना है। पर्यटकों को पहाड़ों की यात्रा करते समय अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। टिहरी गढ़वाल जैसे इलाकों में झरनों में उफान देखा गया है।
भोपाल, रायपुर, झारखंड और मुंबई जैसे शहरों में भी तापमान सामान्य से 6-8 डिग्री कम दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ और हरियाणा में भी पारा नीचे लुढ़क रहा है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.