Weather News: अप्रैल में सताएगी गर्मी, दिल्ली में 3, बंगाल-बिहार में 6 दिन चलेगी लू

Published : Mar 31, 2025, 07:34 PM IST
heatwave

सार

मार्च में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, अप्रैल में लू का अलर्ट! पूर्वी भारत में 10-12 दिन लू चलने की आशंका। जानिए, किन राज्यों में गर्मी करेगी परेशान!

Weather News: मार्च में ही गर्मी के तीखे तेवर ने लोगों को परेशान कर दिया। अप्रैल में भी कोई राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल में बहुत अधिक गर्मी पड़ेगी। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 5-6 दिन लू चल सकता है। वहीं, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्से में 3 दिन लू चल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में अप्रैल, मई और जून में 10-12 दिन लू चलने की संभावना है।

IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अप्रैल से जून तक देश के मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में सामान्य तापमान रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से दो से चार दिन अधिक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।"

दोगुनी हो सकती है लू वाले दिनों की संख्या

आम तौर पर भारत में अप्रैल से जून तक 4-7 लू वाले दिन होते हैं। इससे पहले IMD के एक अधिकारी ने कहा था कि उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत अधिक गर्मी के दिनों की संख्या दोगुनी हो सकती है। इस क्षेत्र में आमतौर पर गर्मी के मौसम में 5-6 हीटवेव का सामना करना पड़ता है।

राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी भाग में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका है।

अप्रैल में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद

अप्रैल में भारत के अधिकतर हिस्से में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुदूर दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में सामान्य तापमान रह सकता है। महापात्रा ने कहा, "भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों में तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम हो सकता है। पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत में अप्रैल के दौरान अच्छी मात्रा में वर्षा होने की संभावना है।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार