उत्तर भारत ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, 200 से अधिक फ्लाइट प्रभावित, ट्रेनें देर

Published : Jan 04, 2025, 08:19 AM ISTUpdated : Jan 04, 2025, 08:20 AM IST
North India Fog

सार

उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में, 200+ उड़ानें और कई ट्रेनें प्रभावित। दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य, जनजीवन अस्त-व्यस्त।

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। कड़कड़ाती ठंड के चलते जन जीवन प्रभावित है। इस बीच शनिवार सुबह घना कोहरा छाने से 200 से ज्यादा फ्लाइट और ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरे उत्तर भारत ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है।

दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया है। इससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई हैं। कई ट्रेनें देर से चल रहीं हैं। शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। इसके चलते सभी फ्लाइट ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। इससे 200 से अधिक फ्लाइट देर हुईं हैं। खराब मौसम को देखते हुए 30 फ्लाइट रद्द किए गए हैं।

 

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा, "घने कोहरे के चलते एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि फ्लाइट से जुड़े अपडेट्स के लिए अपने एयरलाइन के संपर्क में रहें।"

Air India और IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

Air India और IndiGo जैसे एयरलाइन्स ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। IndiGo ने अपनी एडवाइजरी में कहा, "उत्तरी भारत के कई इलाकों में कोहरा छाया है। इसके चलते विजिबिलिटी कम है। कुछ दिनों में कोहरा घना हो सकता है। इससे उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ सकता है।"

कोलकाता एयरपोर्ट पर 25 फ्लाइट प्रभावित

फ्लाइट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटरडार के अनुसार कोलकाता एयरपोर्ट पर करीब 25 फ्लाइट खराब मौसम के चलते प्रभावित हुईं। चंडीगढ़, अमृतसर, जयपुर और उत्तर भारत के कई अन्य एयरपोर्ट पर भी ऐसी ही स्थिति है।

देर से चल रहीं ट्रेनें, सड़क यातायात भी प्रभावित

घना कोहरा छाने के चलते पूरे उत्तर भारत में ट्रेन सेवा पर असर पड़ा है। ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली, नोयडा, गुरुग्राम, करनाल, गाजियाबाद, अमृतसर, जयपुर और अन्य शहरों में घने कोहरे के चलते गाड़ियां सड़कों पर रेंगती दिखीं।

दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD (India Meteorological Department) ने शनिवार के लिए दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। सुबह 5.30 बजे दिल्ली का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी समय शुक्रवार को यह 9.6 डिग्री सेल्सियस था। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहने की उम्मीद है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन