weather report: पूरे हफ्ते नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Published : Jan 28, 2022, 11:53 AM ISTUpdated : Jan 28, 2022, 11:57 AM IST
weather report: पूरे हफ्ते नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

सार

मौसम विभाग(IMD) ने आजकल में पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके में बर्फबारी संभावित है। पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फीली हवाओं के कारण तापमान नीचे आएगा।मौसम विभाग(IMD) ने आजकल में पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

नई दिल्ली. पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते एक बार फिर देश के कई राज्यों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण और पश्चिमी बिहार में कोल्ड डे की स्थिति है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बिहार के उत्तरी भागों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 29 जनवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है।

skymetweather.com के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हिमपात होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के लिए हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे के हालात बने रह सकते हैं। गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहने की चेतावनी दी है। इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन रहेगी।

पूर्वोत्तर भारत और अंडमान निकोबार: मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आजकल में हल्की या मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु: मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, जबकि केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलावा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यहां कोल्ड डे: मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में आजकल में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मध्य प्रदेश का भी यही हाल रहेगा।

पहाड़ों का हाल: मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में  टेम्परेचर में गिरावट आएगी। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, जबकि अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। जम्मू में आसमान साफ रहेगा। लेह में टेम्परेचर मानइस 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Weather Report: अगले दो-तीन दिनों तक कई नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, जानिए विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
अरुणाचल से किडनैप हुआ मीराम 9 दिन बाद सुरक्षित वापस लौटा , चीन की सेना ने भारत को सौंपा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत