Monsoon Alert: पूर्वोत्तर भारत सहित यूपी, मप्र, बिहार, झारखंड के लिए IMD ने जारी की है ये चेतावनी

Published : Aug 27, 2022, 08:21 AM ISTUpdated : Aug 27, 2022, 08:22 AM IST
Monsoon Alert: पूर्वोत्तर भारत सहित यूपी, मप्र, बिहार, झारखंड के लिए IMD ने जारी की है ये चेतावनी

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आजकल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के हिस्से, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम डेस्क. दक्षिण पश्चिम मानसून( Southwest monsoon) के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी की संभावना है। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आजकल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के हिस्से, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। (यह तस्वीर पटना में गंगा नदी की है)

इन राज्यों में हल्की या मध्यम बारिश का अलर्ट
मौसम विभागने आजकल मे पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश संभव है। जबकि पंजाब, हरियाणा और दक्षिण राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

ओडिशा में आजकल में भारी बारिश की भविष्यवाणी
महानदी और सुरनाररेखा नदी सिस्टम में दो बार आई बाढ़ से प्रभावित ओडिशा में आजकल में फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने अपने लेस्टेस्ट बुलेटिन में कहा कि ओडिशा में इस अवधि के दौरान भारी बारिश की संभावना है। मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर, कटक, जाजपुर, बालासोर और भद्रक, बौध, नयागढ़, खुर्दा, रायगडा, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, गजपति, गंजम, अंगुल और ढेंकनाल में आंधी के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि गजपति, रायगड़ा, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भी शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। यही चेतावनी सोनपुर, बौध, नुआपाड़ा, बलांगीर और कालाहांडी के अलावा सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, ढेंकनाल, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के लिए भी जारी की गई है। कंधमाल, नबरंगपुर, रायगडा, कोरापुट, मलकानगिरी, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम और गजपति जिलों में भी आजकल में भारी बारिश का अलर्ट है। ओडिशा के 14 जिलों में बाढ़ से दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 100 गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं। 

दिल्ली में गर्म और उमस भरा मौसम
दिल्ली में शुक्रवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहा और अधिकतम आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

पिछले दिन यहां हुई बारिश
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, पिछले दिन तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों, मध्य मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, बिहार के कुछ हिस्सों, सिक्किम, उत्तरी पश्चिम बंगाल और पूर्वी असम में हल्की बारिश होती रही। आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के शेष हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई।

यह भी पढ़ें
इस बार 15 दिन पहले लौट सकता है मानसून, कहीं बादल खूब बरसे, कई राज्य तरसे, जानिए IMD की भविष्यवाणी
राजस्थान में बारिश से तबाही: पूरी की पूरी चट्टान ही ढही, खौफनाक वीडियो

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला